Bokaro News: शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण मिलाद उल नबी को लेकर पुलिस प्रशासन की बैठक

सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन जरूरी

Bokaro News: शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण मिलाद उल नबी को लेकर पुलिस प्रशासन की बैठक
(बोकारो शांति समिति बैठक)

बोकारो के माराफारी थाना परिसर में एसपी नाथू सिंह मीणा के निर्देशानुसार मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार की अध्यक्षता में मिलाद उल नबी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जुलूस की रूटलाइन, डीजे पर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के पालन, सोशल मीडिया पर निगरानी और नशामुक्त आयोजन को लेकर दिशानिर्देश दिए गए।

बोकारो: पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देशानुसार  मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने मिलाद उल नबी शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और प्रशासनिक गाइडलाइन के अनुरूप मनाने को लेकर  माराफारी थाना परिसर में बालीडीह और माराफारी थाना प्रभारी के साथ दोनो थाना के शांति समिति सदस्य व समाज के अन्य गणमान्य लोगों के साथ एक संयुक्त बैठक किया।

बैठक के दौरान आगामी मिलाद उल नबी पर्व के आयोजन को लेकर सभी सदस्यों से सुझाव प्राप्त किया गया व प्रशासनिक तैयारियों निर्धारित रूटलाइन, ट्रैफिक, पार्किंग इत्यादि को साझा किया गया। मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार  ने संवेदनशील जगहों व सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने, बच्चों व महिलाओं पर विशेष ध्यान रखने, प्रत्येक जुलुस में वॉलंटियर की नियुक्ति व किसी तरह के अफवाहों से बचने का निर्देश दिया। डीजे बजाने को लेकर  सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन का पालन करने एवं नशामुक्त जुलुस निकालने का शपथ दिलाया गया। शांति समिति की बैठक में शामिल सभी ने प्रशासन से  सहयोग से शांति व सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने पर सहमति जताई।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक