Crime News: चास मुफ्फसिल थाना प्रभारी पर हमला, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

डीजे वाहन के कारण सड़क पर बनी थी जाम की स्थिति

Crime News: चास मुफ्फसिल थाना प्रभारी पर हमला, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
थानेदार पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बोकारो में कांवड़ियों के जत्थे के साथ डीजे वाहन के कारण सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर चास मुफ्फसिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल मौके पर पहुंचे और जाम हटाने के लिए कांवड़ियों को समझाने लगे।

बोकारो: बोकारो जिले के चास मुफ्फसिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल पर एक कांवड़िया ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। 9 अगस्त की रात बड़ी संख्या में कांवड़िए दामोदर नदी से जल लेकर चिड़का धाम में बाबा गौरीनाथ पर जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। सावन माह की दूसरी सोमवारी, अर्थात 10 अगस्त को जलाभिषेक करने वालों का तांता लगा हुआ था। समाजसेवी से लेकर अन्य संगठन शिविर लगाकर इस पावन यात्रा के तय मार्ग में विभिन्न स्थानों पर सेवा दे रहे थे। पुलिस प्रशासन भी सतर्क और सजग था।

इसी बीच कांवड़ियों का एक समूह डीजे के साथ जा रहा था, जिसके कारण सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। बोकारो पुलिस कप्तान नाथू सिंह मीणा ने बताया कि डीजे ट्रक पर था, इस कारण सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर चास मुफ्फसिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल मौके पर पहुंचे और जाम हटाने के लिए डीजे वाहन के साथ चल रहे कांवड़ियों को समझाने लगे।

इसी दौरान एक कांवड़िया थाना प्रभारी से उलझ बैठा। उसके हाथ में कड़ा था, जिससे थाना प्रभारी घायल हो गए। उनका उपचार हुआ और फिलहाल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल अपनी ड्यूटी पर हैं।

मामले को लेकर चास मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 90/2026 के अभियुक्त साधन कुमार महतो, जिसने थाना प्रभारी पर हमला किया था, को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। साथ ही गाड़ी सहित डीजे को भी जब्त किया गया।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान