Pakur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव पूर्व जांच शिविर, 150 गर्भवती महिलाओं की जांच

समय पर आवश्यक टीकाकरण कराने की अपील

Pakur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव पूर्व जांच शिविर, 150 गर्भवती महिलाओं की जांच
(पाकुड़िया सीएचसी जांच शिविर)

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में आयोजित प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर में करीब 150 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान महिलाओं का बीपी, हीमोग्लोबिन व वजन जांचने के साथ ही सुरक्षित प्रसव, संस्थागत प्रसव और पौष्टिक आहार को लेकर जागरूक किया गया।

पाकुड़िया: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में सोमवार को गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड क्षेत्र से पहुंचीं करीब 150 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सा कर्मियों ने महिलाओं का रक्तचाप, वजन, हीमोग्लोबिन समेत अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किया।

शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने पौष्टिक आहार के सेवन, आयरन एवं फोलिक एसिड की नियमित खुराक लेने तथा समय पर आवश्यक टीकाकरण कराने के संबंध में जानकारी दी। साथ ही गर्भावस्था के दौरान किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की गई।

Jharkhand Govt Ad
महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच से मां और बच्चे के स्वास्थ्य की निगरानी समय रहते की जा सकती है तथा संभावित जटिलताओं की पहचान कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सकता है।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना रहा।

यह भी पढ़ें: Pakur News: पाकुड़िया में 215 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

झारखंड आदिवासी महोत्सव में युवा फिल्मकारों और विद्यार्थियों ने सीखीं सिनेमा की बारीकियां झारखंड आदिवासी महोत्सव में युवा फिल्मकारों और विद्यार्थियों ने सीखीं सिनेमा की बारीकियां
Pakur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव पूर्व जांच शिविर, 150 गर्भवती महिलाओं की जांच
Giridih News: विश्व आदिवासी दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता, स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर और गिरिडीह कॉलेज विजेता
झारखंड फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान की स्थापना हेतु दो दिवसीय फिल्म फेस्टिवल आयोजित
Dumka News: समृद्ध झारखण्ड में खबर छपते ही बिजली विभाग ने शुरू कराया युद्धस्तर पर काम
Hazaribagh News: समाजसेवी मो. सरफराज अहमद बने झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश महासचिव
Pakur News: विधायक निसात आलम ने उच्च शिक्षा मंत्री से पूर्ववत सीटें बहाल करने की मांग की
Pakur News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो नेता शाहिद इकबाल ने दी बधाई
Sahebganj News: कोटालपोखर में तंबाकू नियंत्रण को लेकर चली छापेमारी, 5 दुकानें चालान
Sahebganj News: 5 लाख रुपये मांगने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
Bokaro News: संत जेवियर्स विद्यालय में 11 अगस्त से सीआईएससीई क्षेत्रीय एथलेटिक मीट का आयोजन
जल संरक्षण को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू हुई ‘बार्टरवाटर’ की अनोखी पहल