सारठ में मूसलाधार बारिश का कहर, सारठ–देवघर मुख्य सड़क जलमग्न, आवागमन ठप
लगातार बारिश से सारठ–देवघर मुख्य सड़क पर कई जगह जलभराव
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने देवघर जिले के सारठ प्रखंड में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सारठ–देवघर मुख्य सड़क पर कई स्थानों पर जलभराव होने से सड़क नदी जैसी नजर आने लगी। छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही लगभग ठप हो गई, जबकि लोगों को घुटने भर पानी में होकर गुजरना पड़ा।
देवघर: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने सारठ प्रखंड में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी वर्षा के कारण सारठ–देवघर मुख्य सड़क पर कई स्थानों पर जलभराव हो गया, जिससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। सड़क नदी का रूप लेती दिखाई दी और लोगों को घुटने भर पानी में होकर आवागमन करना पड़ा।
जलभराव के कारण दोपहिया एवं छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही लगभग ठप हो गई। कई वाहन चालकों को बीच रास्ते से ही लौटना पड़ा, जबकि स्थानीय लोगों को दैनिक कार्यों के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।


Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


