Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा, दिए कड़े निर्देश
एसडीओ निर्मल सोरेन और उप निर्वाचन अधिकारी रहे मौजूद
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने सतगावां प्रखंड के विभिन्न सुदूरवर्ती मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन करने, किसी भी पात्र नागरिक का नाम न छूटने देने और सूची को पारदर्शी व त्रुटिरहित बनाने के कड़े निर्देश दिए।
कोडरमा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के सुदूरवर्ती सतगावां प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
वहीं निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सतगावां प्रखंड के सुदूरवर्ती मतदान केंद्र संख्या 38, 40, 41, 42, 49, 60, 62 एवं 71 का भ्रमण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं बूथ स्तरीय अधिकारियों से मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है।


निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मनोज कुमार रवि, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं वॉलंटियर्स अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


