Ramgarh News: स्वतंत्रता दिवस पर पीवीयूएनएल में देशभक्ति का रंग, मेधावी विद्यार्थियों और कर्मचारियों को मिला सम्मान
CEO ए.के. सहगल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अधिकारियों, कर्मचारियों और परिवारजनों को दी शुभकामनाएं
पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) में 80वां स्वतंत्रता दिवस टाउनशिप ग्राउंड में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। CEO ए.के. सहगल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में CISF, DAV विद्यालय के विद्यार्थियों और DGR समूह ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया।
रामगढ : पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को टाउनशिप ग्राउंड में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) ए.के. सहगल, स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्ष रेनू सहगल, CGM (O&M) मनीष खेतरपाल, GM (Project) विष्णु दत्ता दास, GM (Admin & Maintenance) ओ.पी. सोलंकी, GM (Operation) अरुण सिंह, GM FM प्रशांत पाटिल, HOHR जियाउर रहमान समेत अन्य AGM, अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
O&M, प्रोजेक्ट कार्यालय और बाल भवन में भी हुआ ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीवीयूएनएल के O&M कार्यालय, प्रोजेक्ट कार्यालय और बाल भवन में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद टाउनशिप ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में CEO ए.के. सहगल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
तकनीकी प्रगति के साथ CSR और सामुदायिक विकास पर जोर
उन्होंने टीम पीवीयूएनएल के निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण की सराहना करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी।
विद्यार्थियों ने दी देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
समारोह में DAV स्कूल, बाल भवन और सृजन के विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया।
उत्कृष्ट कर्मचारियों और विद्यार्थियों को मिला सम्मान
स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। CEO Meritorious Awards, Safety Awards, Health Champion Awards तथा मेधा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अलावा सरकारी विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को उत्कर्ष मेरिट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य, प्रतिभा, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित किया गया।
वरिष्ठ नागरिकों और जरूरतमंदों की मदद
सामाजिक सरोकारों के तहत पीवीयूएनएल प्रबंधन ने आसपास के विद्यालयों से जुड़े वरिष्ठ नागरिकों को चलने में सहायता के लिए वॉकिंग स्टिक वितरित कीं। साथ ही जरूरतमंद लोगों को ट्राईसाइकिल भी प्रदान की गई। इस पहल के माध्यम से पीवीयूएनएल ने सामुदायिक विकास और सामाजिक दायित्वों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
मल्टीपरपज और बैडमिंटन हॉल का उद्घाटन
समारोह के बाद टाउनशिप में मल्टीपरपज हॉल एवं बैडमिंटन हॉल का भी उद्घाटन किया गया। इससे टाउनशिप के लोगों को खेलकूद और सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
समारोह का समापन राष्ट्रप्रेम, सामुदायिक सहभागिता और पीवीयूएनएल परिवार की एकजुटता के संदेश के साथ हुआ। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने उपस्थित लोगों में देश के विकास में योगदान देने और पीवीयूएनएल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।
Related Posts


Latest News








