साहिबगंज में साइबर ठगी: पति-पत्नी के बैंक खातों से 60 हजार रुपये उड़ाए
मोतीलाल साह और उनकी पत्नी यशोदा देवी के खातों से हुई अवैध निकासी
by: Susmita Rani
On
साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के पिलघुटु गांव में एक दंपती साइबर ठगी का शिकार हो गया। साइबर अपराधियों ने मोतीलाल साह और उनकी पत्नी यशोदा देवी के बैंक खातों से तीन अलग-अलग तारीखों में कुल 60 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली।
साहिबगंज: जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के पिलघुटु गांव में साइबर ठगों ने एक ही घर के दो लोगों के बैंक खाते से 60 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिलघुटु गांव निवासी मोतीलाल साह और उनकी पत्नी यशोदा देवी के खाते से तीन दिनों में 30-30 हजार रुपए निकाले गए हैं। मोतीलाल साह के खाता संख्या 11690201709 से 20 जुलाई को 10 हजार रुपए, 22 जुलाई को 10 हजार रुपए और 25 जुलाई को 10 हजार रुपए निकाले गए। इसी तरह पत्नी यशोदा देवी के खाता संख्या 34739006113 से भी 20 जुलाई को 10 हजार रुपए, 22 जुलाई को 10 हजार रुपए और 25 जुलाई को 10 हजार रुपए अवैध तरीके से निकाले गए। इस प्रकार दोनों के खातों से कुल 60 हजार रुपए की निकासी कर ली गई।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और खातों से पैसे निकालने वाले साइबर ठगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Susmita Rani
Tags: Jharkhand News Crime News Sahibganj News cyber crime Bank Account cyber fraud cyber police cyber security साइबर अपराध साइबर ठगी साइबर थाना online fraud bank fraud झारखंड क्राइम ऑनलाइन ठगी अपराध समाचार साहिबगंज समाचार बैंक फ्रॉड Financial Fraud Banking Scam Digital Crime Threepahar News SBI News तीनपहाड़ समाचार बैंक खाता
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts
Latest News



