Crime News: खेलगांव थाना से हिरासत में बंद युवक फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बाथरूम के वेंटिलेटर से फरार होने की आशंका, पुलिस कर रही जांच

Crime News: खेलगांव थाना से हिरासत में बंद युवक फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
रांची के खेलगांव थाना से पुलिस हिरासत से फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी करती पुलिस

रांची के खेलगांव थाना से चोरी और साजिश के आरोप में गिरफ्तार 21 वर्षीय मो. असफाक अंसारी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। आरोपी ने बाथरूम जाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। पुलिस को आशंका है कि वह बाथरूम के वेंटिलेटर के रास्ते भाग निकला।

रांची: चोरी और साजिश के आरोप में गिरफ्तार 21 वर्षीय मो. असफाक अंसारी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। घटना के बाद खेलगांव थाना में हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपित की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार, हिरासत में रहने के दौरान मो. असफाक अंसारी ने बाथरूम जाने की अनुमति मांगी। काफी देर तक उसके बाहर नहीं आने पर पुलिसकर्मियों ने बाथरूम का दरवाजा खोला, लेकिन वह वहां नहीं मिला। प्रारंभिक आशंका है कि आरोपित बाथरूम के वेंटिलेटर के रास्ते फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने थाना परिसर और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है।

खेलगांव थाना प्रभारी निर्भय कुमार ने शनिवार को बताया कि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के मुक्केबाज़ों का कमाल, 7 गोल्ड जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में मचाई धूम कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के मुक्केबाज़ों का कमाल, 7 गोल्ड जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में मचाई धूम
Sahebganj News: वन विभाग के आश्वासन के बाद भी गायब हुई लकड़ी, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
Sahebganj News: सिविल सर्जन कार्यालय में प्रभारी प्रधान सहायक अश्वनी कुमार सिन्हा को दी गई विदाई
Dumka News: JCECEB ANM परीक्षा के लिए PREJHA फाउंडेशन लगाएगा निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कैंप
Dumka News: विधायक बसंत सोरेन और उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया 'झारफल' कटहल यूनिट का उद्घाटन
Dhanbad News: एएमपी कोलियरी कर्मी मंटु महतो की इलाज के दौरान मौत, जीएम दफ्तर पर प्रदर्शन
Dhanbad News: कोयला चोरी रोकने को CISF का बड़ा एक्शन, विभिन्न क्षेत्रों में वाहन जांच
Pakur News: घाटचोरा में बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक गंभीर रूप से घायल
Pakur News: डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया बने नए सिविल सर्जन, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का लिया संकल्प
Pakur News: सीएचसी में अब उपलब्ध है आधुनिक इलाज, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 में 4 अगस्त से शुरू होगी विशेष हेलीकॉप्टर सेवा
Giridih News: सर्वजन पेंशन योजना के 2.87 लाख लाभुकों के बैंक खाते में भेजे गए ₹58.34 करोड़