Sahibganj News: एससी-एसटी एक्ट केस में घिरे झामुमो नेता सुरेंद्र यादव, पुलिस ने घर पर मारा छापा

घर से लाइसेंसी राइफल और रिवॉल्वर किए गए जब्त

Sahibganj News: एससी-एसटी एक्ट केस में घिरे झामुमो नेता सुरेंद्र यादव, पुलिस ने घर पर मारा छापा
सुरेंद्र यादव (फाइल फोटो)

साहिबगंज के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद झामुमो नेता सुरेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने उनके घर पर दबिश देकर लाइसेंसी राइफल और रिवॉल्वर जब्त कर लिया।

साहिबगंज: जिरवाबाड़ी थाना में एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज होते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सुरेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। केस दर्ज होने के बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। इसी कड़ी में जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने सुरेंद्र यादव के घर पर छापेमारी की और वहां से उनका लाइसेंसी राइफल और रिवॉल्वर तत्काल जब्त कर लिया।

पुलिस के अनुसार, जब्त हथियारों के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि फरार सुरेंद्र यादव की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी चल रही है और जल्द ही उन्हें हिरासत में ले लिया जाएगा।  

Jharkhand Govt Ad
 दरअसल, अंजलि सोरेन नाम की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सुरेंद्र यादव समेत दो लोगों ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। इसी शिकायत के आधार पर जिरवाबाड़ी थाना में एससी-एसटी एक्ट के तहत दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Commonwealth Games 2026: भारत के नाम ऐतिहासिक दिन, डेकाथलॉन में पहला पदक, 10 मुक्केबाज़ स्वर्ण मुकाबले में पहुंचे Commonwealth Games 2026: भारत के नाम ऐतिहासिक दिन, डेकाथलॉन में पहला पदक, 10 मुक्केबाज़ स्वर्ण मुकाबले में पहुंचे
Deoghar News:चांदमारी मोहल्ले में घरों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट लाइन हटेगी, छह माह बाद मिली बड़ी राहत 
Deoghar News: रेलवे के समर्पित टीटीआई एस. सैन गुप्ता सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, साथियों ने भावभीनी विदाई दी 
साहिबगंज को पूर्वी भारत का व्यापारिक गेटवे बनाने की जरूरत: राजेश अग्रवाल
साहिबगंज के 32,517 विद्यार्थियों को मिलेगी प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप, 6.77 करोड़ रुपये स्वीकृत
Sahibganj News: NH-80 की बदहाली पर फूटा गुस्सा, कीचड़ में लेटकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Sahibganj News: श्रावणी मेला 2026: शिवगादी धाम के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, रोपवे-हेलीपैड की तैयारी
Sahibganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल में प्रेमचंद जयंती पर वृक्षारोपण, साहित्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Sahibganj News:JMM नेता पंकज मिश्रा की दो टूक, पार्टी के नाम पर गलत काम किया तो 6 साल का निलंबन तय
Koderma News: परीक्षा विधेयक 2026 का स्वागत, सुरेंद्र भाई मोदी बोले- पेपर लीक पर लगेगा प्रभावी अंकुश
जामताड़ा में भाजपा का विराट आक्रोश प्रदर्शन, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बोला हमला
Jharkhand News: राजीव गांधी का डिजिटल भारत का सपना हो रहा साकार: दीपिका पांडेय सिंह