Giridih News: भिक्षावृत्ति मुक्त समाज की ओर प्रशासन की बड़ी पहल, बच्चों और दिव्यांगों के पुनर्वास के लिए डीसी ने कसी कमर

सिविल सर्जन को नियमित जांच और डीईओ को नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश

Giridih News: भिक्षावृत्ति मुक्त समाज की ओर प्रशासन की बड़ी पहल, बच्चों और दिव्यांगों के पुनर्वास के लिए डीसी ने कसी कमर
(फ़ोटो)

गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों, महिलाओं और दिव्यांगों के संरक्षण एवं पुनर्वास को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। उपायुक्त ने सार्वजनिक स्थलों पर नियमित जांच अभियान चलाने और चिन्हित व्यक्तियों को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का सख्त निर्देश दिया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्यधारा में शामिल करना और उन्हें एक गरिमामय भविष्य प्रदान करना है।

गिरिडीह: उपायुक्त, रामनिवास यादव की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में “Advisory for the Protection and Rehabilitation of Uneducated Children, Women and Differently-abled Individuals Engaged in Begging” के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में भीख मांगकर जीवनयापन करने वाले बच्चों, महिलाओं एवं दिव्यांगजनों के संरक्षण, पुनर्वास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक मुख्यधारा से जोड़ने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि भीख मांगना केवल सामाजिक समस्या ही नहीं बल्कि मानव गरिमा से जुड़ा गंभीर विषय है। समाज के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों को सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान चलाकर ऐसे व्यक्तियों की पहचान एवं पुनर्वास सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

मौके पर पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार, अपर समाहर्ता, बिजय सिंह बीरूआ, अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ, अनिमेष रंजन, सिविल सर्जन, डॉ बच्चा प्रसाद सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, अनिता कुजूर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अंजना भारती, जिला शिक्षा पदाधिकारी, वसीम अहमद, जिला शिक्षा अधीक्षक, मुकुल राज, जिला नियोजन पदाधिकारी, इमरान फारूखी, अग्रणी बैंक प्रबंधक, अमृत चौधरी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, कौशिक अप्पू, बाल संरक्षण पदाधिकारी, जीतू कुमार, उम्मीद एनजीओ के अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। 

उपायुक्त ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार क्षेत्र, सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों के आसपास तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भीख मांगकर गुजर-बसर करने वाले व्यक्तियों की नियमित जांच एवं पहचान अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं एवं दिव्यांगजनों की पहचान कर उन्हें आवश्यक सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।

Read More.. गिरिडीह में कथित कोयला चोर की हत्या के बाद बवाल, खदान परिसर में घुसे ग्रामीण

बैठक में सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि चिन्हित व्यक्तियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए तथा जरूरतमंदों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके अतिरिक्त मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

Read More.. Giridih News: आरके महिला कॉलेज की छात्राओं का फूटा गुस्सा: इंटर रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर छात्र मोर्चा से लगाई गुहार

शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया कि भीख मांगते पाए जाने वाले बच्चों को चिन्हित कर उन्हें विद्यालयों से जोड़ने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर की जाए। साथ ही बच्चों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके समुचित देखभाल एवं पुनर्वास की दिशा में ठोस पहल सुनिश्चित की जाए।

Read More.. Giridih News: इसरी बाजार में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक, पांच की मौत, 20 से ज्यादा घायल

उपायुक्त ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्देश देते हुए कहा कि “भीख मांगना अपराध है”, “बच्चों से भीख मंगवाना दंडनीय अपराध है” तथा “जरूरतमंदों को पुनर्वास एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान करना समाज की जिम्मेदारी है” जैसे संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर, बैनर एवं सोशल मीडिया अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

Read More.. Giridih News: ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन

बैठक में “उम्मीद” एनजीओ को जिले में सर्वे एवं डाटा संग्रहण का कार्य तत्काल प्रारंभ करने तथा चिन्हित व्यक्तियों से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन यथाशीघ्र जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिसमें उनका नाम, आयु, लिंग, स्वास्थ्य स्थिति, पारिवारिक पृष्ठभूमि एवं वर्तमान परिस्थिति शामिल हो। साथ ही सभी सूचनाओं को निर्धारित पोर्टल एवं डैशबोर्ड पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया, ताकि पुनर्वास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। 

Read More.. Giridih News: सड़क नहीं तो आंदोलन: जर्जर स्टेशन रोड को लेकर भड़के युवा, राजेश सिन्हा के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

उपायुक्त ने कहा कि प्राप्त डाटा के आधार पर पुनर्वास एवं कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रशासन का उद्देश्य किसी को दंडित करना नहीं, बल्कि उन्हें सम्मानजनक जीवन एवं बेहतर भविष्य उपलब्ध कराना है।

Read More.. Giridih News: NH किनारे लगने वाले हाट-बाजार हटेंगे, सड़क हादसों पर सख्त हुआ प्रशासन

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट
Sahebganj News: बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट का घेराव कर फोड़े खाली मटके
छतरपुर को जिला बनाने की उठी मांग: नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात
Koderma News: नादकरी गांव में भटके हाथी ने मचाया उत्पात, किसानों की मकई फसल बर्बाद
Koderma News: लापता युवक का शव नाले से बरामद, मछली पकड़ने गया था बिरहोर कॉलोनी का युवक
Koderma News: शमशाद आलम के गोदाम में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू
Giridih News: "दिल्ली तक लड़ी जाएगी लड़ाई": जिला अध्यक्ष राजेश बंसल की आपूर्ति महकमे को सीधी चेतावनी, कार्यशैली सुधारें
Bokaro News: स्टेट टॉपर छोटी कुमारी का भंडारा कार्यक्रम में भव्य सम्मान
Giridih News: भिक्षावृत्ति मुक्त समाज की ओर प्रशासन की बड़ी पहल, बच्चों और दिव्यांगों के पुनर्वास के लिए डीसी ने कसी कमर
Koderma News: दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल में डॉक्टर वीरेंद्र कुमार की फिल्मों ने मचाई धूम
Hazaribagh News: टीसीएस और एक्सचेंजर जैसे कंपनियों में यूसेट के 12 विद्यार्थियों का हुआ प्लेसमेंट
Hazaribagh News: अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का कड़ा प्रहार, बिना नंबर की बोलेरो से भारी मात्रा में बीयर-शराब जब्त