Hazaribagh News: टीसीएस और एक्सचेंजर जैसे कंपनियों में यूसेट के 12 विद्यार्थियों का हुआ प्लेसमेंट

डॉ. आशीष कुमार साहा ने सफल छात्र-छात्राओं को बेहतर करियर की शुभकामनाएं दीं

Hazaribagh News: टीसीएस और एक्सचेंजर जैसे कंपनियों में यूसेट के 12 विद्यार्थियों का हुआ प्लेसमेंट
(फ़ोटो)

हजारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) के यूसेट (UCET) संस्थान के बीटेक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने टीसीएस, एक्सेंचर और स्प्रिंट जैसी नामी कंपनियों में प्लेसमेंट प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। कंप्यूटर साइंस और आईटी विभाग के कई छात्रों का चयन सिस्टम इंजीनियर और ऐप डेवलपमेंट जैसे प्रतिष्ठित पदों पर हुआ है। संस्थान के निदेशक और शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हजारीबाग: विभावि के यूसेट के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा की पहचान करवाई है। बीटेक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने टीसीएस और एक्सेंचर जैसी कंपनियों में प्लेसमेंट पाया है। इसकी जानकारी देते हुए यूसेट के डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि टीसीएस के सिस्टम इंजीनियर ग्रेड सी 1 में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की स्वाति प्रभा, फैज अर्फी, सुधांशु पुष्प, अभिषेक कुमार तथा इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के गौरव कुमार का चयन हुआ है।
 
टीसीएस में ही असिस्टेंट सिस्टम इंजीनियर ट्रेनी ग्रेड वाई के पद पर कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की ईशा कांत का चयन हुआ है। बीटेक इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के छात्र आयुष राज का चयन पैकेज्ड ऐप डेवलपमेंट एसोसिएट के पद पर एक्सेंचर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड में हुआ है। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र नवनीत सिंह का चयन वाटस्टूल बिजनेस में और कुमार पीयूष का चयन स्प्रिंट (SPRINT: A unit of Natural Elements) में हुआ है। 

निदेशक डॉ आशीष कुमार साहा ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर और यूसेट के शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यूसेट की प्रोफेसर इंचार्ज गीता सिन्हा, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट इंचार्ज अर्चना रीना धान, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार मिश्रा, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष अवधेश कुमार ने विद्यार्थियों के चयन पर खुशी वयक्त की है। संस्थान के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों में विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष का माहौल है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Koderma News: नादकरी गांव में भटके हाथी ने मचाया उत्पात, किसानों की मकई फसल बर्बाद Koderma News: नादकरी गांव में भटके हाथी ने मचाया उत्पात, किसानों की मकई फसल बर्बाद
Koderma News: लापता युवक का शव नाले से बरामद, मछली पकड़ने गया था बिरहोर कॉलोनी का युवक
Koderma News: शमशाद आलम के गोदाम में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू
Giridih News: "दिल्ली तक लड़ी जाएगी लड़ाई": जिला अध्यक्ष राजेश बंसल की आपूर्ति महकमे को सीधी चेतावनी, कार्यशैली सुधारें
Bokaro News: स्टेट टॉपर छोटी कुमारी का भंडारा कार्यक्रम में भव्य सम्मान
Giridih News: भिक्षावृत्ति मुक्त समाज की ओर प्रशासन की बड़ी पहल, बच्चों और दिव्यांगों के पुनर्वास के लिए डीसी ने कसी कमर
Koderma News: दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल में डॉक्टर वीरेंद्र कुमार की फिल्मों ने मचाई धूम
Hazaribagh News: टीसीएस और एक्सचेंजर जैसे कंपनियों में यूसेट के 12 विद्यार्थियों का हुआ प्लेसमेंट
Hazaribagh News: अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का कड़ा प्रहार, बिना नंबर की बोलेरो से भारी मात्रा में बीयर-शराब जब्त
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, त्वरित निष्पादन के निर्देश
Hazaribagh News: कनहरी हिल: अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर चमकने को तैयार, सैलानियों का बढ़ रहा रुझान
Bokaro News: महाविद्यालय में जागरूकता की गूंज: सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और पोक्सो एक्ट पर कार्यशाला आयोजित