Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, त्वरित निष्पादन के निर्देश
मुआवजा, ऑनलाइन रसीद और म्यूटेशन की समस्याओं का प्रमुखता से हुआ जिक्र
हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। बैठक में मुख्य रूप से भू-अर्जन, एनटीपीसी मुआवजा, पेंशन, आवास और भूमि अतिक्रमण से संबंधित मामले सामने आए। उपायुक्त ने सभी आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जांच कर समय-सीमा के भीतर पीड़ितों को राहत प्रदान करें।
हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती ने जिलावासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रभावी निष्पादन के उद्देश्य से अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया।
प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भू-अर्जन एवं मुआवजा भुगतान, भू-राजस्व, पेंशन, आवास, रोजगार, एनटीपीसी से संबंधित मामले, ऑनलाइन रसीद, म्यूटेशन, स्थानांतरण, परिशोधन पोर्टल, वन पट्टा, होमगार्ड आवास, पेयजल समस्या, भूमि अतिक्रमण, भंडारण की आवश्यकता तथा समाज कल्याण विभाग से संबंधित प्रकरण शामिल थे।
