Koderma News: दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल में डॉक्टर वीरेंद्र कुमार की फिल्मों ने मचाई धूम

शॉर्ट फिल्म 'लूटन सिंह बनेंगे प्रधानमंत्री' ने दर्शकों और ज्यूरी का जीता दिल

Koderma News: दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल में डॉक्टर वीरेंद्र कुमार की फिल्मों ने मचाई धूम
(फ़ोटो)

कोडरमा के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में आयोजित 16वें दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल 2026 में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी शॉर्ट फिल्म 'लूटन सिंह बनेंगे प्रधानमंत्री' को स्पेशल फेस्टिवल मेंशन अवार्ड और म्यूजिक वीडियो 'तुमसे प्यार हो गया' को बेस्ट म्यूजिक वीडियो अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने इस सफलता को झारखंड के पर्यटन और कला संस्कृति के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

कोडरमा: कला संस्कृति व पर्यटन को बढावा देने के लिए इलाके में सक्रिय फिल्म निर्माता और डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने 16वें दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल 2026 में दोहरी सफलता हासिल की है। उन्होंने अपनी इस सफलता के माध्यम से जिले का मान और जिलेवासियों का गौरव बढाया है। नई दिल्ली में विगत 30 अप्रैल को आयोजित राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में उनकी शार्ट फिल्म लूटन सिंह बनेंगे प्रधानमंत्री और म्यूजिक वीडियो तुमसे प्यार हो गया को सम्मानित उपस्थित से नवाजा गया। 

मिनी बॉक्स ऑफिस एजुकेशन एक्सपो एवं फेस्ट इंट्री द्वारा आयोजित फिल्म फेस्टिवल में देश विदेश की कई फिल्मों और वीडियो एल्बमों ने हिस्सा लिया था। राजवीर आर्ट्स के बैनर तले बनी शार्ट फिल्म लूटन सिंह बनेंगे प्रधानमंत्री को स्पेशल फेस्टिवल मेंशन अवार्ड प्रदान किया गया। इस फिल्म में डॉक्टर डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई है। वहीं उनके म्यूजिक विडियो तुमसे प्यार हो गया को बेस्ट म्यूजिक विडियो अवार्ड से नवाजा गया। Koderma News: दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल में डॉ. प्रदीप कुमार की फिल्मों ने मचाई धूम

इस मुतल्लिक बातचीत के दौरान डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता को फिल्मों के माध्यम से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुकाम दिलाना है। सूबे में फिल्म निर्माण को अहमियत मिलने से पर्यटन के साथ भौगोलिक युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाओं के दरवाजे खुलेंगे। मौके पर विपिन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे। विपिन कुमार ने भी मौके पर सूबे में प्राकृतिक सुंदरता की आधारभूत संरचना और फिल्म निर्माण की संभावनाओं को बढ़ाने देने की जरूरत बतायी।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट
Sahebganj News: बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट का घेराव कर फोड़े खाली मटके
छतरपुर को जिला बनाने की उठी मांग: नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात
Koderma News: नादकरी गांव में भटके हाथी ने मचाया उत्पात, किसानों की मकई फसल बर्बाद
Koderma News: लापता युवक का शव नाले से बरामद, मछली पकड़ने गया था बिरहोर कॉलोनी का युवक
Koderma News: शमशाद आलम के गोदाम में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू
Giridih News: "दिल्ली तक लड़ी जाएगी लड़ाई": जिला अध्यक्ष राजेश बंसल की आपूर्ति महकमे को सीधी चेतावनी, कार्यशैली सुधारें
Bokaro News: स्टेट टॉपर छोटी कुमारी का भंडारा कार्यक्रम में भव्य सम्मान
Giridih News: भिक्षावृत्ति मुक्त समाज की ओर प्रशासन की बड़ी पहल, बच्चों और दिव्यांगों के पुनर्वास के लिए डीसी ने कसी कमर
Koderma News: दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल में डॉक्टर वीरेंद्र कुमार की फिल्मों ने मचाई धूम
Hazaribagh News: टीसीएस और एक्सचेंजर जैसे कंपनियों में यूसेट के 12 विद्यार्थियों का हुआ प्लेसमेंट
Hazaribagh News: अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का कड़ा प्रहार, बिना नंबर की बोलेरो से भारी मात्रा में बीयर-शराब जब्त