पत्रकार से मारपीट पर भड़का तेली अधिकार मंच, मंत्री से माफी और कार्रवाई की मांग

पत्रकार से मारपीट पर भड़का तेली अधिकार मंच, मंत्री से माफी और कार्रवाई की मांग
तेली अधिकार मंच ने पत्रकार के साथ मारपीट की घटना का किया विरोध

हजारीबाग में पत्रकार के साथ मारपीट की घटना के विरोध में तेली अधिकार मंच ने रांची में प्रेस वार्ता कर मंत्री से माफी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

रांची: तेली अधिकार मंच ने हजारीबाग में एक पत्रकार के साथ मारपीट की घटना का विरोध किया है। मंच के मुख्य संयोजक निरंजन तेली ने कहा है कि पत्रकारों पर हमला करना सीधे तौर पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कुचलने जैसा है।

बीते दिनों स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के सामने कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्रकार के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट की थी। इस घटना के विरोध में गुरुवार को रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में मंच के मुख्य संयोजक तेली ने कहा कि जिस तरह पत्रकार को पीटा गया, उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मंत्री अंसारी सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती तो मंच राज्यव्यापी आंदोलन करने को बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि तेली अधिकार मंच पूरी तरह से पीड़ित पत्रकार और पत्रकार बिरादरी के साथ खड़ा है।

मंच के मुख्य संरक्षक हरिनाथ साहू ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज न होना बेहद शर्मनाक है और यह सीधे तौर पर संविधान का अपमान है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तत्काल एक उच्च स्तरीय कमेटी के गठन की मांग की है।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

ICSE Result 2026: W John मल्टीपरपज स्कूल के छात्रों ने किया कमाल, छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन ICSE Result 2026: W John मल्टीपरपज स्कूल के छात्रों ने किया कमाल, छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
नौसेना को मिला ‘महेंद्रगिरी’ युद्धपोत, ब्रह्मोस मिसाइल तैनाती से बढ़ेगी समुद्री ताकत; 75% स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल
बुद्ध अवशेषों की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में शामिल होने लद्दाख पहुंचे अमित शाह, बुद्ध पूर्णिमा पर करेंगे पूजन
एक्जिट पोल: टुडे चाणक्य ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को दिया पूर्ण बहुमत, असम में भी वापसी के संकेत
जनगणना के प्रथम चरण की शुरुआत एक मई से, रांची में तैयारियां पूरी; 16 मई से घर-घर गणना शुरू
महिला आरक्षण लागू करने की मांग तेज, महिला कांग्रेस प्रधानमंत्री को भेजेगी 10 लाख पोस्टकार्ड; 6 मई को धरना का ऐलान
नेपाल सीमा से घुसपैठ करते दो युवक गिरफ्तार, लाखों की नेपाली व भारतीय करेंसी बरामद; संयुक्त कार्रवाई में सफलता
पार्टी के प्रति निष्ठा दिखाने को बदला पटना जू का नाम: राजेश राठौड़ का सीएम सम्राट चौधरी पर हमला
सीवान में बारात बनी रणभूमि, ड्रोन कैमरा चला रहे फोटोग्राफर को बदमाशों ने मारी गोली; हालत गंभीर
प्रेमिका की शादी तय होने पर युवक ने बिजली के पोल पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाया
मंडी के सरकाघाट में शादी से लौट रही कार गहरी खाई में गिरी; खतरनाक मोड़ पर फिर हुआ हादसा
यात्री सुविधाओं में पिछड़ा इंदौर एयरपोर्ट, देश में छठे से 13वें स्थान पर पहुंचा; रैंकिंग में बड़ी गिरावट