Giridih News: ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन

रेड क्रॉस के चेयरमेन अरविंद कुमार ने किया उद्घाटन 

Giridih News: ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन
(फ़ोटो)

ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल, गिरिडीह में पांच दिवसीय समर कैंप का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसका उद्घाटन रेड क्रॉस चेयरमैन अरविंद कुमार ने किया। इस कैंप के माध्यम से बच्चों को खेल, शिल्प और साहसिक गतिविधियों के जरिए आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

गिरिडीह: प्रतिष्ठित ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। समर कैम्प का उद्घाटन रेड क्रॉस सोसाइटी गिरिडीह के चेयरमेन व रफ्तार मीडिया के नेशनल कॉर्डिनेटर अरविंद कुमार ने फीता काटकर किया। प्राचार्य चंद्रमलिका घोष ने पौधा देकर मुख्य अतिथि  कुमार का स्वागत किया। कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्य ने कहा कि समर कैंप बच्चों के लिए एक संरक्षित, मनोरंजन और सुरक्षित वातावरण में नए कौशल, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता विकसित करने में मदद करता है। 

इस शिविर में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मंच संचालन धीरज कुमार जायसवाल ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि अरविंद कुमार ने अपने संबोधन में बच्चों को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कैंप से बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास को बढ़ावा मिलता है। क्राफ्ट, नृत्य राइफल शूटिंग, क्रिकेट, खो-खो जैसे विभिन्न रचनात्मक और साहसिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा में निखार आती है। 

उन्होंने समर कैंप के आयोजन हेतु विद्यालय परिवार को शुभकामना देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। मौके पर मोहम्मद शहरयार, शाहिद रज़ा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

संस्कार भारती रांची महानगर की साधारण सभा में साहित्य और संस्कृति का अद्भुत संगम संस्कार भारती रांची महानगर की साधारण सभा में साहित्य और संस्कृति का अद्भुत संगम
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड से 47 किलो अवैध गांजा बरामद
क्या नीतीश कुमार होंगे देश के अगले राष्ट्रपति? राजनीतिक गलियारों में तेज हुई चर्चा
‘अब मनमानी नहीं चलेगी’: जमुआ के पीडीएस डीलरों ने खोला मोर्चा
Palamu News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पांकी में भारी मात्रा में गांजा और करीब 2 लाख नकद बरामद
Dhanbad News: आउटसोर्सिंग वाहन की चपेट में आने से बाल-बाल बचे आजसू नेता, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Dhanbad News: ब्रिटिश पार्लियामेंट और ऑक्सफोर्ड में सम्मानित डॉ. जीएल व डॉ. मनीषा प्रसाद का राजगंज में अभिनंदन
Dhanbad News: बीआईटी सिंदरी में तकनीकी महाकुंभ: दो दिवसीय महोत्सव में दिखा छात्रों का हुनर और नवाचार का संगम
Dumka News: दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन, थाना प्रभारी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
Dumka News: विधायक हेमलाल मुर्मू की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की बड़ी समीक्षा, योजनाओं के पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर
Giridih News: सड़क नहीं तो आंदोलन: जर्जर स्टेशन रोड को लेकर भड़के युवा, राजेश सिन्हा के नेतृत्व में किया प्रदर्शन
Giridih News: शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर युवाओं को सामाजिक न्याय से जोड़ेगा टीएसफोर