Giridih News: इसरी बाजार में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक, पांच की मौत, 20 से ज्यादा घायल

घायलों की संख्या 20 के पार, कई की स्थिति नाजुक

Giridih News: इसरी बाजार में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक, पांच की मौत, 20 से ज्यादा घायल
(फ़ोटो)

गिरिडीह के डुमरी स्थित इसरी बाजार में शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों और राहगीरों को रौंद दिया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने फरार होने की कोशिश कर रहे ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

गिरिडीह: जिले के डुमरी थाना क्षेत्र स्थित इसरी बाजार में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने बाजार क्षेत्र में कई वाहनों और राहगीरों को रौंद दिया। हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार को इसरी बाजार में सामान्य दिनों की तरह चहल-पहल थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े वाहनों, दुकानों के सामने मौजूद लोगों तथा राहगीरों को अपनी चपेट में लेता चला गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया। 

सूचना मिलते ही डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल और घटनास्थल पर जुट गए। प्रशासन की ओर से घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 

प्रारंभिक आशंका है कि ट्रक की तेज रफ्तार और चालक का वाहन पर नियंत्रण खो देना दुर्घटना की मुख्य वजह हो सकती है। इस मामले में एसडीपीओ सुमित कुमार ने बताया कि ट्रक ने पहले एक कार में टक्कर मारी थी। लोगों के विरोध और हंगामे के बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा, जिसके दौरान यह बड़ा हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है तथा ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद इसरी बाजार क्षेत्र में काफी देर तक तनाव और अफरा- तफरी का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव के मार्गदर्शन में जन-आंदोलन बना नशामुक्ति अभियान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
मिर्जाचौकी के राजकीय मध्य विद्यालय में बदहाल व्यवस्था: टूटे पंखे, खराब कंप्यूटर; कैसे पढ़ेंगे मजबूर बच्चे?
झारखंड में संसाधनों की लूट चरम पर, यह वसूली की सरकार है: सुदेश महतो
Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी
Explainer: क्या है 'Boss Scam'? WhatsApp पर बॉस बनकर हो रही लाखों की ठगी, जानिए पूरा खेल
PhonePe, Google Pay और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब एक जगह दिखेंगे सभी ऑटो-पेमेंट
फीफा विश्व कप 2026: मेसी के डबल स्ट्राइक से ऑस्ट्रिया पर अर्जेंटीना की जीत
इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं
कतर के रास लाफान में बड़ा हादसा, 12 भारतीय नागरिकों की गई जान
फीफा विश्व कप 2026: जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक विश्व कप से बाहर