मिर्जाचौकी के राजकीय मध्य विद्यालय में बदहाल व्यवस्था: टूटे पंखे, खराब कंप्यूटर; कैसे पढ़ेंगे मजबूर बच्चे?

अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से की त्वरित कार्रवाई की मांग

मिर्जाचौकी के राजकीय मध्य विद्यालय में बदहाल व्यवस्था: टूटे पंखे, खराब कंप्यूटर; कैसे पढ़ेंगे मजबूर बच्चे?
मिर्जाचौकी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में खराब पंखे और बंद पड़े कंप्यूटरों के कारण परेशान छात्र-छात्राएं

साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड स्थित मिर्जाचौकी राजकीय मध्य विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं के अभाव ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कक्षा 8 का पंखा महीनों से खराब पड़ा है, जबकि आधे से अधिक कंप्यूटर भी बंद हैं। भीषण गर्मी में छात्र-छात्राएं परेशान हैं और डिजिटल शिक्षा भी प्रभावित हो रही है।

साहिबगंज: मंडरो प्रखंड के मिर्जाचौकी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय की बदहाल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूल में बच्चों की मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

महीनों से टूटा पड़ा है कक्षा 8 का पंखा  

कक्षा 8 में लगा पंखा कई महीनों से टूटा हुआ है। उमस भरी भीषण गर्मी में बच्चे पसीने से तरबतर होकर पढ़ने को मजबूर हैं। गर्मी के कारण कई छात्रों की तबीयत भी बिगड़ रही है। अभिभावकों ने सवाल उठाया कि आखिर बच्चों की सुविधा और सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?

आधे से ज्यादा कंप्यूटर खराब, डिजिटल पढ़ाई ठप  

स्कूल में डिजिटल शिक्षा के लिए लगाए गए कंप्यूटर भी शोपीस बनकर रह गए हैं। आधे से अधिक कंप्यूटर खराब पड़े हैं। कंप्यूटर लैब बंद होने से बच्चों की तकनीकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

कक्षाओं में पान-गुटखे की पीक, स्वच्छता का अभाव  

विद्यालय परिसर और कक्षाओं में जगह-जगह पान और गुटखे की पीक दिखती है। इससे स्कूल में स्वच्छता और अनुशासन की पोल खुल रही है। बच्चों के सामने ऐसा माहौल शिक्षा के माहौल को भी खराब कर रहा है।

यह भी पढ़ें: झारखंड के पत्थर कारोबार पर टिकी निगाहें, 500 मीटर नियम पर हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार

अभिभावकों में आक्रोश: शिक्षा विभाग कब लेगा संज्ञान?  

स्कूल की बदहाल हालत देख अभिभावकों में भारी आक्रोश है। लोगों ने पूछा है कि क्या शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन इस ओर ध्यान देगा? सरकारी स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। स्थानीय लोगों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांग की है कि जल्द स्कूल का निरीक्षण कर टूटे पंखे बदलवाए जाएं, कंप्यूटर दुरुस्त कराए जाएं और परिसर में स्वच्छता व अनुशासन सुनिश्चित किया जाए, ताकि बच्चों को बेहतर माहौल में पढ़ाई का मौका मिल सके।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: मानव तस्करी का भंडाफोड़, नाबालिग को नौकरी का झांसा देकर ले गई युवती

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
मिर्जाचौकी के राजकीय मध्य विद्यालय में बदहाल व्यवस्था: टूटे पंखे, खराब कंप्यूटर; कैसे पढ़ेंगे मजबूर बच्चे?
झारखंड में संसाधनों की लूट चरम पर, यह वसूली की सरकार है: सुदेश महतो
Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी
Explainer: क्या है 'Boss Scam'? WhatsApp पर बॉस बनकर हो रही लाखों की ठगी, जानिए पूरा खेल
PhonePe, Google Pay और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब एक जगह दिखेंगे सभी ऑटो-पेमेंट
फीफा विश्व कप 2026: मेसी के डबल स्ट्राइक से ऑस्ट्रिया पर अर्जेंटीना की जीत
इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं
कतर के रास लाफान में बड़ा हादसा, 12 भारतीय नागरिकों की गई जान
फीफा विश्व कप 2026: जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक विश्व कप से बाहर