कतर के रास लाफान में बड़ा हादसा, 12 भारतीय नागरिकों की गई जान
भारतीय दूतावास लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में
कतर के रास लाफान औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में हुई दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई।
दोहा: कतर के रास लाफान औद्योगिक क्षेत्र में हुई एक फैक्टरी दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे पर कतर स्थित भारतीय दूतावास ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
भारतीय दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कतर के अधिकारियों ने दुर्घटना में घायल अन्य लोगों की स्थिति स्थिर बताई है और उनका इलाज जारी है। दूतावास स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है तथा प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।


हादसे के तुरंत बाद आपातकालीन और सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई, जबकि तलाशी एवं बचाव अभियान भी पूरा कर लिया गया है।
घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है और कतर प्रशासन मामले की पड़ताल कर रहा है।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


