NEET मामले पर जेएमएम के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, केवल राजनीति कर रही सरकार

सहयोगी दलों की चुप्पी पर भाजपा महामंत्री ने उठाए विधिक सवाल

NEET मामले पर जेएमएम के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, केवल राजनीति कर रही सरकार

भाजपा प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने नीट मामले में जेएमएम के आरोपों को खारिज करते हुए इसे केवल राजनीतिक स्टंट करार दिया है। उन्होंने हेमंत सरकार को घेरते हुए कहा कि केंद्र पर उंगली उठाने से पहले जेएमएम को राज्य में जेपीएससी और जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामलों पर अपनी विधिक जवाबदेही तय करनी चाहिए।

रांची: भाजपा प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने JMM द्वारा नीट मामले में केंद्र सरकार पर लगाए गए तमाम आरोपों को केवल राजनीतिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए। इससे छात्रों पर अनावश्यक दबाव बनता है और वे लोग ऐसे भ्रामक बयानों से गुमराह होते हैं। JMM अगर वास्तव में छात्रों की हितकर है तो उन्हें सकारात्मक सुझाव देने चाहिए। 

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि यह सर्वविदित है कि नरेंद्र मोदी सरकार को भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं है। केंद्र सरकार इस मामले में प्रारंभ से ही बेहद गंभीर रही है। परीक्षा में गड़बड़ी की जानकारी मिलते ही केंद्र सरकार ने इसे छिपाने की बजाय जांच एजेंसियों को तुरंत सक्रिय करते हुए उन्हें मिशन पर लगाया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने को लेकर केंद्र सरकार लगातार प्रयासरत दिखी। 

वहीं दूसरी तरफ jmm जो झूठ की खेती कर रही है उसे अपने राज्य में होने वाले परीक्षाओं में होने वाली धांधलियों पर भी जवाब देनी चाहिए कि उनकी सरकार ने एक मामले में भी ठोस कार्रवाई क्यों नहीं किया ? चाहे jpsc हो, JSSC CGL हो इसके अलावा अन्य कोई भी परीक्षा हो, पेपर लीक और विवाद साथ साथ चलता रहा है। 

इस मामले में jmm और उनकी सहयोगी दलों की जुबां क्यों चुप है। अगर हिम्मत है तो हेमंत सरकार पहले इन तमाम गड़बड़ियों की जांच करवाए, फिर किसी को उपदेश दे। बेहतर होगा कि झारखंड सरकार केंद्र की चिंता छोड़ अपने राज्यों में हो रही गड़बड़ियों की रोकथाम और दोषियों पर कार्रवाई करने में ध्यान केंद्रित करे। 

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की भव्य तैयारी

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि विपक्ष को सम्बन्धित मंत्री का इस्तीफा मांगने और उनके मुंह से निष्पक्ष परीक्षा की बात शोभा नहीं देती। किसी भी मामले में जांच और वास्तविक तथ्यों के आधार पर जवाबदेही तय होनी चाहिए, न कि केवल राजनीतिक बयानबाजी पर। भाजपा छात्रों के हितों की रक्षा और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें: विश्व योग दिवस पर संस्कार भारती के योग शिविरों में उमड़ा उत्साह, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

वहीं उन्होंने बेंगलुरु में कांग्रेस की रैली के कारण प्रतिभागियों के परीक्षा से वंचित होने मामले में भी jmm की चुप्पी पर सवाल उठाया है। उन्होंने पूछा है कि जब परीक्षा पूर्व निर्धारित थी तब भी कांग्रेस ने लापरवाही क्यों बरती। कांग्रेस दिन नहीं तो कम से कम समय में ही फेरबदल कर लेती ताकि छात्र परीक्षा से वंचित नहीं होते। विपक्षी दलों के बयानों में नहीं बल्कि धरातल पर उनका छात्र प्रेम और हित दिखनी चाहिए। Jmm को यह सब नजर क्यों नहीं आता।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: पुलिस को बड़ी कामयाबी, हाईटेक बाइक चोर गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार Dhanbad News: पुलिस को बड़ी कामयाबी, हाईटेक बाइक चोर गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार
Hazaribagh News: मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, आपसी भाईचारे और सौहार्द पर जोर
Hazaribagh News: विश्व योग दिवस पर विभावि जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा सामुदायिक जागरण कार्यक्रम आयोजित 
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती की कमान, अनफिट और ओवरलोडेड वाहनों पर चलेगा सघन विधिक अभियान
Giridih News: मुहर्रम पर शांति समिति की बैठक, उपायुक्त ने दिए कड़े विधिक निर्देश
NEET मामले पर जेएमएम के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, केवल राजनीति कर रही सरकार
26 जुलाई से सजेगा डूरंड कप का मंच, खेल सचिव मुकेश कुमार की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक
Koderma News: निदेशक साजन खान का बड़ा दावा, आई.टी.आई कोर्स के बाद मिलेगी शत-प्रतिशत जॉब गारंटी
koderma News: मरचोई मोड़ हाट बाजार में गिरा हाई वोल्टेज चालू तार, मची भारी भगदड़
Koderma News: मुहर्रम को लेकर थाना परिसर में संपन्न हुई शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक
koderma News: आस्था का सैलाब, बदाल में सैकड़ों महिलाओं और कन्याओं ने निकाली विधिक कलश यात्रा
koderma News: परसाबाद में कार और बाइक की भीषण टक्कर, यज्ञ कराने जा रहे पंडित गंभीर रूप से घायल