झारखंड के साथ बिहार की राजनीति में भी भूचाल, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे मंत्री दीपक प्रकाश हुए बेटिकट, देना होगा इस्तीफा
रालोमो विधायकों की नाराजगी से एनडीए में स्थिति कमजोर
बिहार विधान परिषद चुनाव में एनडीए द्वारा टिकट न दिए जाने के बाद उपेंद्र कुशवाहा के बेटे व मंत्री दीपक प्रकाश का पद से हटना तय हो गया है। वहीं दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के दौरान टीएमसी के 20 सांसदों के अलग गुट बनाने से सियासी हलचल तेज हो गई है।
सुनील सिंह
सोमवार का दिन राजनीतिक उठापटक और हलचल से भरा रहा। दिल्ली, रांची और पटना में बड़ी राजनीतिक घटना हुई। राजनीतिक घटनाक्रम का असर आने वाले दिनों में दिखेगा। झारखंड की राजधानी रांची में राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी उद्योगपति परिमल नाथवानी ने नामांकन पर्चा दाखिल कर इंडिया गठबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी। वहीं बिहार में विधान परिषद की 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा के बेटे व मंत्री दीपक प्रकाश बेटिकट हो गए। एनडीए गठबंधन ने दीपक प्रकाश को उम्मीदवार नहीं बनाया। इसलिए वह नामांकन नहीं कर सके। अब उनका मंत्री पद से हटना तय हो गया है।


दीपक प्रकाश को 6 महीने के अंदर अब इस्तीफा देना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार भाजपा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का भाजपा में विलय चाहती थी। लेकिन इसके लिए कुशवाहा तैयार नहीं हुए। कुशवाहा समाज से अब सम्राट चौधरी खुद मुख्यमंत्री हैं, इसलिए उपेंद्र कुशवाहा को अब बहुत तरजीह नहीं मिल रही है।
बिहार की राजनीति में अब यह सवाल गूंज रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा क्या करेंगे। कुशवाहा के सामने दो विकल्प हैं। बेटे के इस्तीफा देने के बाद अपनी पत्नी या फिर किसी दूसरे विधायक का नाम मंत्री के लिए दे सकते हैं या फिर केंद्र में जब मंत्रिमंडल का विस्तार हो तो उपेंद्र कुशवाहा को मंत्री बनाया जाए और बिहार का कोटा उनसे ले लिया जाए।
रालोमो के तीन अन्य विधायक उपेंद्र कुशवाहा की परिवारवाद की राजनीति से नाराज हैं। भाजपा को नाराजगी की खबर है। विधायक दल बदलने को तैयार हैं। इसलिए भी उपेंद्र कुशवाहा की स्थिति एनडीए में कमजोर हो गई है। कमजोर स्थिति को देखते हुए ही उनके बेटे को एमएलसी का टिकट नहीं मिला। हालांकि कुशवाहा कह चुके हैं कि वह एनडीए के साथ है और रहेंगे। अब आगे देखना होगा कि राजनीतिक किस ओर बढ़ती है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


