koderma News: आस्था का सैलाब, बदाल में सैकड़ों महिलाओं और कन्याओं ने निकाली विधिक कलश यात्रा

सैकड़ों सनातन धर्मावलंबियों की गरिमामयी उपस्थिति से उत्सव

koderma News: आस्था का सैलाब, बदाल में सैकड़ों महिलाओं और कन्याओं ने निकाली विधिक कलश यात्रा
(चौराही देवी कलश यात्रा)

सतगावां प्रखंड के टेहरो पंचायत अंतर्गत बदाल में स्थित चौराही देवी मंदिर के पुनरुद्धार के उपरांत तीन दिवसीय श्री श्री 1008 महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। पंचायत समिति सदस्य रणधीर कुमार यादव के विधिक नेतृत्व और पुरोहित रितेश पांडेय के सानिध्य में आयोजित इस अनुष्ठान में सकरी नदी से जलभरण कर कलश स्थापित किए गए।

सतगावां: प्रखंड के टेहरो पंचायत ग्राम बदाल स्थित चौराही देवी मंदिर में श्री श्री 1008 तीन दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसको लेकर सोमवार की सुबह सैकड़ो की संख्या में कलश यात्रा मे महिला कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा कलीडीह,पचमौह,राउतडीह, बस स्टैंड, मोड होते हुए सकरी नदी में भव्य मंत्र उच्चारण पूजा अनुष्ठान के साथ जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया। यह यज्ञ कार्यक्रम तीन दिवसीय रखा गया है। जहां इस यज्ञ को लेकर पंचायत समिति सदस्य रणधीर कुमार ने बताया कि देवी मंदिर काफी भव्य रूप से बनाया गया था। 

वही मंदिर विखंडित अवस्था ओर जा रहा था। वह मंदिर पूर्व से लम्बे समय से पूजनीय आस्था का केंद्र रहा जिसका पूर्ण निर्माण के बाद भव्य यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ के मुख्य पुरोहित के रूप में रितेश पांडेय और उनके सहयोगियों के द्वारा यज्ञ संपन्न कराया जा रहा है। 

जहां पुजारी के रूप में दिनेश यादव और उनकी धर्मपत्नी शीला देवी मुख्य रूप देवी माँ की अनुष्ठान मे हैं। वही मुख्य संचालक के रूप मे टेहरो पंचायत समिति सदस्य रणधीर कुमार यादव के नेतृत्व मे किया जा रहा है। इस पूजन कार्यक्रम में यज्ञ तीन दिनों के दौरान गीत संगीत भजन कीर्तन के साथ-साथ प्रवचन-एवं यज्ञ के समापन के दौरान महा प्रसाद एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा। मौके पर सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Hazaribagh News: मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, आपसी भाईचारे और सौहार्द पर जोर Hazaribagh News: मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, आपसी भाईचारे और सौहार्द पर जोर
Hazaribagh News: विश्व योग दिवस पर विभावि जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा सामुदायिक जागरण कार्यक्रम आयोजित 
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती की कमान, अनफिट और ओवरलोडेड वाहनों पर चलेगा सघन विधिक अभियान
Giridih News: मुहर्रम पर शांति समिति की बैठक, उपायुक्त ने दिए कड़े विधिक निर्देश
NEET मामले पर जेएमएम के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, केवल राजनीति कर रही सरकार
26 जुलाई से सजेगा डूरंड कप का मंच, खेल सचिव मुकेश कुमार की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक
Koderma News: निदेशक साजन खान का बड़ा दावा, आई.टी.आई कोर्स के बाद मिलेगी शत-प्रतिशत जॉब गारंटी
koderma News: मरचोई मोड़ हाट बाजार में गिरा हाई वोल्टेज चालू तार, मची भारी भगदड़
Koderma News: मुहर्रम को लेकर थाना परिसर में संपन्न हुई शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक
koderma News: आस्था का सैलाब, बदाल में सैकड़ों महिलाओं और कन्याओं ने निकाली विधिक कलश यात्रा
koderma News: परसाबाद में कार और बाइक की भीषण टक्कर, यज्ञ कराने जा रहे पंडित गंभीर रूप से घायल
Ranchi News: डीएसपीएमयू में ग्रीष्मावकाश के बाद कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने की समीक्षा बैठक