गिरिडीह में सनसनी: पिता ने तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तुरुकडीहा गांव में हुई दिल दहला देने वाली घटना

गिरिडीह में सनसनी: पिता ने तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
तुरुकडीहा गांव में घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरुकडीहा गांव में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव निवासी नंदू यादव ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर अपनी तीन मासूम बेटियों की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और सनसनी फैल गई।

गिरिडीह: जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरुकडीहा गांव में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपनी ही तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तुरुकडीहा गांव निवासी नंदू यादव ने किसी धारदार हथियार से अपनी तीनों बेटियों पर हमला कर दिया। हमले में तीनों बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।

सूचना मिलते ही एसडीपीओ जीतबाहन उरांव तथा मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता नंदू यादव को गिरफ्तार कर लिया।

एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तीन बच्चियों की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: दहेज प्रताड़ना मामले का फरार अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

घटना के बाद मृत बच्चियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। एक साथ तीन मासूम बच्चियों की हत्या से ग्रामीण स्तब्ध हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: पीरटांड़ लाइसेंस कैंप में 77 ने किया आवेदन, 62 हुए सफल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

दिशोम गुरु स्वर्गीय  शिबू सोरेन  की पुण्यतिथि पर कुंआ की होगी मरम्मती, पत्रकार निर्मल महाराज ने अपनी जर्जर कुंआ की मरम्मती कि मांग उपायुक्त से कि  दिशोम गुरु स्वर्गीय  शिबू सोरेन  की पुण्यतिथि पर कुंआ की होगी मरम्मती, पत्रकार निर्मल महाराज ने अपनी जर्जर कुंआ की मरम्मती कि मांग उपायुक्त से कि 
दारू के नशे में बाप बना जल्लाद, बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, इलाज के दौरान मौत
बरहरवा–पाकुड़ रोड पर फिर हादसा बांस लदी जुगाड़ गाड़ी पलटी, चालक घायल
बिंदु धाम में कांवड़िया सेवा शिविर का शुभारंभ बीडीओ रहे मुख्य अतिथि
मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बचे सिर्फ 2 दिन, उपायुक्त ने 29 जुलाई तक गणना प्रपत्र जमा करने की अपील की
साहिबगंज को मिली बिजली की नई सौगात सब-स्टेशन में लगा नया 10 एमवीए ट्रांसफार्मर
श्रावणी मेला को लेकर नगर निगम मुस्तैद, आवारा पशुओं को गौशाला भेजने के लिए शुरू हुआ बुल कैचिंग अभियान
डीएवी कास्टर टाउन देवघर अंडर-14 क्लस्टर लेवल में ओवरऑल चैंपियन, 35 स्वर्ण समेत 68 पदक जीते
श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना