Giridih News: NH किनारे लगने वाले हाट-बाजार हटेंगे, सड़क हादसों पर सख्त हुआ प्रशासन

राष्ट्रीय राजमार्ग से दूर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होंगे हाट-बाजार

Giridih News: NH किनारे लगने वाले हाट-बाजार हटेंगे, सड़क हादसों पर सख्त हुआ प्रशासन
उपायुक्त रामनिवास यादव

गिरिडीह जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। उपायुक्त रामनिवास यादव ने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे लगने वाले हाट-बाजारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का निर्देश जारी किया है। हाल ही में इसरी क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया।

गिरिडीह: जिले में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी रामनिवास यादव द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे संचालित हो रहे हाट-बाजारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का निर्देश जारी किया गया है। इस संबंध में उपायुक्त ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

उपायुक्त ने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे नियमित रूप से हाट-बाजार लगाए जाते हैं। सड़क किनारे बाजार लगने से न केवल यातायात प्रभावित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी रहती है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों की तेज गति और बाजारों में भीड़ के कारण आम नागरिकों, दुकानदारों और राहगीरों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो जाता है।

हाल ही में 08 मई 2026 को डुमरी क्षेत्र के इसरी स्थित पुरानी जीटी रोड पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना का उल्लेख करते हुए प्रशासन ने इसे अत्यंत दुखद और चिंताजनक बताया। उक्त दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजमार्गों के समीप संचालित सभी हाट-बाजारों को मुख्य सड़क से पर्याप्त दूरी पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। साथ ही स्थानीय प्रशासन को यह भी निर्देशित किया गया है कि वैकल्पिक स्थलों का चयन करते समय आम लोगों की सुविधा, व्यापारियों की आवश्यकताओं और यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।

Read More.. JAC 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड ने जारी किया इंटर रिजल्ट, टॉपर्स को मिलेंगे लाखों रुपये, लैपटॉप और मोबाइल

उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। नागरिकों, व्यापारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था स्थापित की जा सकती है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे अनियोजित बाजार लगाने से बचें।

Read More.. शिक्षक पात्रता परीक्षा: क्षेत्रीय भाषाओं के विवाद पर सरकार एक्शन में, कैबिनेट कमेटी का गठन

जिला प्रशासन द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आगे भी निरंतर अभियान चलाया जाएगा। इस दिशा में संबंधित विभागों और स्थानीय प्रशासन को समन्वय बनाकर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

Read More.. अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में चार लोग गिरफ्तार

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Bokaro News: दुकान में अकेली महिला को दबोचकर दुष्कर्म की कोशिश, बीजेपी नेता गिरफ्तार Bokaro News: दुकान में अकेली महिला को दबोचकर दुष्कर्म की कोशिश, बीजेपी नेता गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर जमशेदपुर में नर्सों को सम्मान, संस्कृति फाउंडेशन का विशेष आयोजन
बिहार में सबसे बड़ी रेड: आर्केस्ट्रा गिरोहों से 40 से ज्यादा नाबालिग लड़कियां मुक्त, 22 गिरफ्तार
क्लस्टर योजना से गरीब और ग्रामीण छात्रों की पढ़ाई पर संकट? कांग्रेस नेता विजय शंकर नायक ने उठाए बड़े सवाल
रांची के बार-रेस्टोरेंट में तड़के भीषण आग, अंदर सो रहे कर्मचारी बाल-बाल बचे
जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर से दहला शहर, पत्नी-बेटे और गर्भवती बेटी की हत्या के बाद आरोपी बोला- मुझे फांसी दो
Giridih News: NH किनारे लगने वाले हाट-बाजार हटेंगे, सड़क हादसों पर सख्त हुआ प्रशासन
‘सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य’ अभियान से जागरूक हो रहे बच्चे, स्कूलों में दी गई कानूनी जानकारी
साहिबगंज बदलेगा: डीसी दीपक दुबे ने खोला विकास का मेगा रोडमैप, सड़क से घाट तक बड़े ऐलान
झारखंड की कानून व्यवस्था पर बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर तीखा हमला
शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर बरहरवा में महाधरना नौवें दिन भी जारी  
Sahebganj News: 10 दिन में ही दम तोड़ गई पलटनिया रोड, शहर की सड़क पर उठे सवाल