Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण

एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में हुआ आयोजन

Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
(फ़ोटो)

गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनगणना 2027 के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए कर्मियों को पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 16 मई से शुरू होने वाले प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण और गणना का कार्य प्राथमिकता पर किया जाएगा।

गिरिडीह: जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने आज एस एस प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित भारत की जनगणना 2027 से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था, फील्ड ट्रेनर्स द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण तथा जनगणना कार्य की तैयारियों का विस्तार से अवलोकन किया। उपायुक्त ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मियों से सीधे संवाद कर उनकी समझ और कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। 

मौके पर उपायुक्त ने स्वयं प्रशिक्षण सत्र में भाग लेते हुए जनगणना कार्य में संलग्न सभी कर्मियों को महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश की विकास योजनाओं की मजबूत आधारशिला है। जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, आवास, पेयजल, रोजगार सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करती है। 

इसलिए इस कार्य में पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करना आवश्यक है। प्रशिक्षण के दौरान उपायुक्त ने नजरी नक्शा तैयार करने, मकानों के सूचीकरण, मकानों की गणना तथा स्व-गणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी कर्मी निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करें तथा प्रत्येक घर तक पहुंच सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी व्यक्ति या परिवार जनगणना से वंचित न रहे।

उन्होंने बताया कि भारत की जनगणना 2027 का प्रथम चरण दिनांक 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस चरण में मकानों का सूचीकरण एवं गणना का कार्य किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक भवन, परिवार एवं उससे संबंधित आवश्यक जानकारियों का संकलन किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि सभी नागरिक 15 मई तक स्व-गणना प्रक्रिया का लाभ उठाएं तथा सही एवं अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराएं। 

Read More.. Koderma News: जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पोर्टल शुरू, उपायुक्त और एसपी ने खुद को किया रजिस्टर

इससे जनगणना कार्य और अधिक सुगम एवं प्रभावी बनेगा। उपायुक्त ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मियों से कहा कि वे प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारियों को गंभीरता से आत्मसात करें और फील्ड में पूरी दक्षता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनगणना देशहित से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Read More.. Giridih News: ₹43 लाख की बोली से डरी नीलामी, बस पड़ाव हुए वीरान: जिला परिषद में जनसमस्याओं पर उठे सवाल  

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच  Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी
Bokaro News: डॉ. ए.के. पंडा ने सेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला