Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश

चेकपोस्टों पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देश

Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
(फ़ोटो)

पुलिस अधीक्षक ने पाकुड़ के विभिन्न थानों और चेकपोस्टों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और अवैध खनिज परिवहन पर नियंत्रण की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को माइनिंग चालान की गहन जांच करने और अपराध नियंत्रण हेतु नियमित गश्ती बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए गए।

पाकुड़: जिले में कानून-व्यवस्था एवं अवैध खनिज परिवहन पर नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार को महेशपुर थाना, सोनारपाड़ा चेकपोस्ट, रद्दीपुर ओपी, कदमाडांगा चेकपोस्ट, पाकुड़िया थाना तथा राधानगर चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसरों की व्यवस्थाओं, सुरक्षा उपकरणों और अभिलेखों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए गए।

निरीक्षण क्रम में महेशपुर थाना, रद्दीपुर ओपी एवं पाकुड़िया थाना में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, भवन की स्थिति, सुरक्षा संसाधनों तथा सिरिस्ता अभिलेखों के रख-रखाव का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने, नियमित गश्ती बढ़ाने तथा आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

वहीं सोनारपाड़ा, कदमाडांगा और राधानगर चेकपोस्ट के निरीक्षण के दौरान वहां तैनात दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। निर्देश दिया गया कि चेकपोस्ट से गुजरने वाले सभी मालवाहक वाहनों के माइनिंग चालान एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की जाए तथा किसी भी परिस्थिति में अवैध खनिजों का परिवहन नहीं होने दिया जाए। 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध खनन और अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिले में लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More.. Pakur News: जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा नवनियुक्त महिला पर्यवेक्षिकाओं का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी