Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश

यातायात नियमों के उल्लंघन पर चलेगा सघन वाहन जांच अभियान

Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
(फ़ोटो)

उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित सड़क सुरक्षा बैठक में दुर्घटनाओं को रोकने हेतु ट्रॉमा सेंटर की स्थापना और हिट एंड रन मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया। पिछले वर्षों की तुलना में दुर्घटनाओं में 15% की कमी दर्ज करते हुए अधिकारियों को यातायात नियमों के सख्त अनुपालन और व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया गया।

पाकुड़: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान परिवहन विभाग द्वारा पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2024, 2025 एवं वर्ष 2026 के मार्च माह तक के सड़क दुर्घटना आंकड़ों की जानकारी दी गई। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि पिछले दो वर्षों की तुलना में वर्तमान वर्ष में सड़क दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई है तथा प्रतिवर्ष लगभग 10 से 15 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है।

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि जिले के प्रत्येक नागरिक का जीवन अत्यंत महत्वपूर्ण है और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि हिट एंड रन से जुड़े किसी भी मामले को लंबित न रखा जाए तथा सभी मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिले में व्यापक स्तर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने, आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा ओवर स्पीड, ट्रिपल राइडिंग एवं अन्य यातायात उल्लंघनों पर रोक लगाने हेतु नियमित एवं सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाए गए बड़े डिवाइडर एवं बिजली के पोल को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने महेशपुर एवं सदर प्रखंड में ट्रॉमा सेंटर हेतु प्रस्ताव भेजने का भी निर्देश दिया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

Read More.. Pakur News: प्रखंड कार्यालय एवं अंचलों में कार्यों की समीक्षा, लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने एवं नियमित अभियान चलाने का निर्देश दिया।

Read More.. Pakur News: समाहरणालय में जनता दरबार, उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी