Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
अठारह मई को प्रस्तावित है मॉप अप दिवस कार्यक्रम
बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित टास्क फोर्स की बैठक में 15 मई को राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस अभियान के तहत रानीश्वर प्रखंड के 1 से 19 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी और 12 मई को आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा
रानीश्वर: उपायुक्त के निदेशानुसार प्रखण्ड कार्यालय कक्ष रानीश्वर में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में प्रखण्ड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित किया गया। आगामी राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस 15 मई 2026 एवं मॉप अप दिवस 18 मई 2026 को प्रस्तावित है। उक्त राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस 1 से 19 वर्ष के बच्चों को अल्बन्दाज़ोल की गोली सभी विद्यालयों एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों में नियमानुसार खिलाया जाना है।
जिसके लिए दिनांक 12.05.2026 को सभी आँगनबाड़ी सेविकाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रानीश्वर के सभागार में आयोजित किया गया है।उक्त बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रानीश्वर, महिला पर्यवेक्षिका, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखण्ड समन्वयक जे०एस०एल०पी०एस०, बी०आर०पी० शिक्षा विभाग, अन्य चिकित्सक गण, डाटा प्रबंधक, कार्यक्रम प्रबंधक और मलेरिया तकनीकि पर्यवेक्षक सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे।
