Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
यू-डायस पोर्टल पर डेटा प्रविष्टि की हुई विस्तृत समीक्षा
जामा प्रखंड संसाधन केंद्र में आयोजित समीक्षा बैठक में अपार आईडी जेनरेशन और उल्लास ऐप पर डेटा एंट्री को दो दिनों में पूरा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में 'स्कूल रुआर-2026' अभियान के तहत शत-प्रतिशत नामांकन और कक्षा आठवीं के साइकिल वितरण हेतु सूची जमा करने पर बल दिया गया।
जामा: प्रखंड संसाधन केंद्र जामा में शनिवार को बीपीओ बिनोद कुमार दास की अध्यक्षता में बीआरपी एवं सीआरपी की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से अपार आईडी जेनरेशन की स्थिति, उल्लास एप नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत विद्यालयों से प्राप्त असाक्षरों की सूची एवं ऑनलाइन इंट्री की स्थिति की समीक्षा की गई।इसके अलावा टीएनए रजिस्ट्रेशन, टीएनए परीक्षा, प्रोजेक्ट रेल परीक्षा तथा कक्षा आठवीं के जातिवार एवं कोटिवार छात्र-छात्रा प्रतिवेदन की भी समीक्षा की गई।
बैठक में ‘स्कूल रुआर-2026’ अभियान के तहत शत-प्रतिशत नामांकन, यू-डायस प्लस पोर्टल पर डेटा प्रविष्टि तथा निपुण कार्यक्रम की प्रगति पर भी चर्चा हुई।बीपीओ बिनोद कुमार दास ने कहा कि अपार आईडी जेनरेशन एवं उल्लास एप कार्य को प्राथमिकता देते हुए दो दिनों के अंदर डेटा इंट्री सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि आठवीं कक्षा के साइकिल वितरण से संबंधित सूची एवं शपथ पत्र बीआरसी में अवश्य जमा करें।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


