Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार

परीक्षा परिणामों में विसंगतियों को लेकर छात्र राजनीति गरमाई

Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
(फ़ोटो)

गिरिडीह में JAC इंटरमीडिएट परिणामों में भारी विसंगतियों के खिलाफ झारखंड छात्र मोर्चा ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने मुख्य विषयों में मात्र 4-5 अंक मिलने पर नाराजगी जताते हुए पारदर्शी पुनर्मूल्यांकन की मांग की, जिस पर मंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

गिरिडीह: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा घोषित इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में कथित विसंगतियों को लेकर आज गिरिडीह की छात्र राजनीति गरमा गई। आर.के. महिला कॉलेज सहित जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं का भविष्य दांव पर लगते देख 'झारखंड छात्र मोर्चा' के नेतृत्व में सभी छात्र छात्राएं ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू  से मुलाकात की और उन्हें छात्रों की व्यथा से अवगत कराया।

"लिखा पूरा, फिर भी मिले सिर्फ 5 अंक" – छात्रों का दर्द

प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं का आरोप है कि भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) और जीव विज्ञान (Biology) जैसे मुख्य विषयों में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था, लेकिन जब परिणाम आया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कई मेधावी छात्रों को थ्योरी पेपर में मात्र 5 से 6 अंक देकर फेल कर दिया गया है। छात्रों का कहना है कि यह उनके कठिन परिश्रम के साथ भद्दा मजाक है।

मौके पर मौजूद छात्र नेता अभय कुमार ने स्थिति की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा:

"यह केवल अंकों की गड़बड़ी नहीं, बल्कि हजारों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। झारखंड छात्र मोर्चा छात्रों के हक के लिए हर संभव प्रयास करेगा। हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक हर पीड़ित विद्यार्थी को न्याय नहीं मिल जाता।"

वहीं, छात्र नेता विशाल झा ने स्पष्ट शब्दों में कहा:

"किसी भी मेधावी छात्र को 4-5 नंबर देना तार्किक रूप से असंभव है। यह मूल्यांकन प्रक्रिया की बड़ी चूक को दर्शाता है। हमारी मांग स्पष्ट है—कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) जल्द से जल्द पारदर्शी तरीके से किया जाए।"

Read More.. Palamu News: फोर्थ ग्रेड भर्ती में लिखित परीक्षा की मांग तेज़, छात्रों ने दी सामूहिक मुंडन की चेतावनी

मंत्री का आश्वासन: जगेगी न्याय की उम्मीद

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने छात्रों और अभिभावकों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने तत्काल आश्वासन दिया कि इस प्रकरण में वे व्यक्तिगत रुचि लेंगे और संबंधित अधिकारियों व बोर्ड से बात कर जल्द से जल्द त्रुटियों में सुधार सुनिश्चित करेंगे, ताकि छात्रों का शैक्षणिक सत्र बर्बाद न हो। प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभय कुमार, विशाल झा, चंदन सिंह, रोहित मंडल, रौनक मिश्रा, आदित्य यादव, आर्यन वर्मा, बडी यादव सहित संगठन के कई पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Read More.. Sahebganj News: मिट्टी माफियाओं का तांडव: जेसीबी से सरेआम हो रहा अवैध उत्खनन, प्रशासन बेखबर

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच  Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी
Bokaro News: डॉ. ए.के. पंडा ने सेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला