Sahebganj News: मिट्टी माफियाओं का तांडव: जेसीबी से सरेआम हो रहा अवैध उत्खनन, प्रशासन बेखबर

ओवरलोड वाहनों की वजह से हादसों का केंद्र बनीं गांव की सड़कें

Sahebganj News: मिट्टी माफियाओं का तांडव: जेसीबी से सरेआम हो रहा अवैध उत्खनन, प्रशासन बेखबर
(फ़ोटो)

साहिबगंज के उधवा प्रखंड में मिट्टी माफिया बेखौफ होकर जेसीबी से अवैध खनन कर रहे हैं, जिससे कृषि भूमि बंजर हो रही है। बिना नंबर के ओवरलोड वाहनों की रफ्तार से ग्रामीण सहमे हुए हैं और प्रशासन की निष्क्रियता के खिलाफ अब आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।

साहिबगंज: जिले के उधवा प्रखंड क्षेत्र में मिट्टी माफियाओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां दिन-रात जेसीबी और ट्रैक्टर से अवैध मिट्टी उत्खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है, जबकि प्रशासन पूरी तरह बेखबर बना हुआ है।  

ईंट भट्टों को बेची जा रही मिट्टी  

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मिट्टी माफिया खेतों, सरकारी जमीन और नदी किनारे से अवैध रूप से मिट्टी काटकर ऊंचे दामों पर ईंट भट्टों को बेच रहे हैं। मिट्टी की कालाबाजारी से न सिर्फ राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि खेती योग्य जमीन भी बंजर हो रही है। एक ट्रैक्टर मिट्टी 3 से 4 हजार रुपये में बेची जा रही है।  

बिना नंबर के दौड़ रहे ओवरलोड वाहन  

ग्रामीणों ने बताया कि मिट्टी ढोने वाले अधिकतर ट्रैक्टर व ट्रॉली बिना नंबर के और ओवरलोड होकर तेज रफ्तार से गांव की सड़कों पर दौड़ते हैं। इन वाहनों से अब तक कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा खतरा बना रहता है। रात के अंधेरे में उत्खनन और तेज हो जाता है।  

प्रशासन पर उठे सवाल  

ग्रामीणों का कहना है कि अवैध उत्खनन की शिकायत कई बार अंचल कार्यालय और थाना को दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे माफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ है। खुलेआम दिनदहाड़े मिट्टी की कटाई और परिवहन हो रहा है।  

यह भी पढ़ें: साहिबगंज के कन्हैया स्थान पहुंचे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पाण्डेय, बोले- हर बार करूंगा दर्शन

ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग  

स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अवैध मिट्टी उत्खनन पर रोक लगाई जाए और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही बिना नंबर के चल रहे ओवरलोड वाहनों को जब्त कर जुर्माना लगाया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होंगे। फिलहाल प्रखंड क्षेत्र में मिट्टी माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और प्रशासन की चुप्पी से लोगों में आक्रोश है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रशासन अवैद्य मिट्टी खनन और संचालन पर रोक लगाती है या मूकदर्शक बनकर तमाशा देखती है?

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: 85 दिन से जारी मनरेगा कर्मियों की हड़ताल, आलमगीर आलम से लगाई गुहार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

ईरान-इजरायल तनाव फिर बढ़ा: मिसाइल हमले के बाद इजरायल का पलटवार, मध्य पूर्व में बढ़ी चिंता ईरान-इजरायल तनाव फिर बढ़ा: मिसाइल हमले के बाद इजरायल का पलटवार, मध्य पूर्व में बढ़ी चिंता
भाजपा का बड़ा फैसला, राज्यसभा के लिए महेश केवट और प्रो. (डॉ.) एम. नागराज पर जताया भरोसा
9 जून का इतिहास: एम.एफ. हुसैन की पुण्यतिथि, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि और कई महत्वपूर्ण घटनाएं
रिश्तों का कत्ल!शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने ले ली मां की जान
201वीं सामूहिक मंगल आरती को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 9 जून को लाला टोला में भव्य आयोजन
Giridih News: नीमा टांड़ के पास तीन बाइकों में आमने-सामने भीषण टक्कर, 6 लोग गंभीर घायल
20 जून को सजेगा साइकिलों का कारवां; एसोसिएशन आयोजित करेगा विशाल जन-जागरूकता रैली
चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था और अतिक्रमण पर भड़का चैंबर, प्रशासन को दी पीआईएल की चेतावनी
दुमका की शानदार जीत: बोकारो को 33-16 से हराकर बास्केटबॉल चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा
Dumka News: मैट्रिक-इंटर में 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित
Pakur News: जेंडर सीआरपी उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न; बच्चों के अधिकार और पोषण पर महामंथन
Pakur News: आजादी के दशकों बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है आदिम जनजाति बहुल छूरीधारी गांव