संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, अगले महीने 13 मई को होनी थी शादी
मीरजापुर के अमहा गांव में एक 20 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। अगले महीने उसकी शादी तय थी। घटना के बाद पुलिस जांच कर रही है।
मीरजापुर: उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के नौगवां ग्राम पंचायत के अमहा गांव में मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
अमहा निवासी स्वर्गीय सुखराज कोल की पुत्री सुमन ने अपने कच्चे मकान के बंडेर में प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या की बात सामने आई है। युवती के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और उसकी देखभाल चाचा देवनारायण करते थे।
परिजन के अनुसार युवती की शादी अगले माह 13 मई को प्रयागराज के बरमपुर दिघिया गांव में तय थी। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
Related Posts

