मौलवी का काला कारनामा: ताबीज से महिला को बेहोश कर किया भयानक वारदात, वीडियो से खुलासा

मौलवी का काला कारनामा: ताबीज से महिला को बेहोश कर किया भयानक वारदात, वीडियो से खुलासा
(सांकेतिक इमेज)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक मौलवी पर ताबीज और झाड़-फूंक के नाम पर महिलाओं को बेहोश कर उनके साथ शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला अपने बच्चे के इलाज के लिए मौलवी के पास पहुंची थी। मौलवी ने महिला को भरोसा दिलाया कि वह ताबीज और दुआ के जरिए बीमारी ठीक कर देगा। इसी दौरान उसने पानी में ताबीज डालकर महिला को पिलाया, जिसके बाद महिला बेहोश हो गई। आरोप है कि इसी हालत का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

घटना के बाद आरोपी मौलवी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और यह भी कहा कि यदि उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया, तो उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। इस डर के कारण पीड़िता लंबे समय तक चुप रही, लेकिन बाद में मामला सामने आने पर पुलिस तक पहुंचा।

बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने मौलवी समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More.. रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला

Edited By: Samridh Desk

Latest News

मौलवी का काला कारनामा: ताबीज से महिला को बेहोश कर किया भयानक वारदात, वीडियो से खुलासा मौलवी का काला कारनामा: ताबीज से महिला को बेहोश कर किया भयानक वारदात, वीडियो से खुलासा
कोडरमा NCC कैंप में कैडेट्स का जोश हाई, 26 जनवरी परेड की तैयारी तेज
Dhanbad News: कबड्डी और बॉक्सिंग खिलाड़ियों को मिला सम्मान, जिले का बढ़ाया मान
Ranchi News: मानव अधिकार कार्यशाला, 14 जिलों के प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण
JPSC परीक्षा 2025: गिरिडीह में उपायुक्त ने किया सेंटरों का निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Jamshedpur News: मानगो में बनेगा स्लुइस गेट, बाढ़ से मिलेगी स्थायी राहत: सरयू राय
झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने बासुकीनाथ धाम में की पूजा, सुरक्षा रही चाक-चौबंद
Sahebganj News: दुर्गा टोला में आनंद मार्ग प्रचारक संघ ने बांटा भोजन,  कहा: "मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा"
Sahebganj News: आरपीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, तीन चोरी के महंगे मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार
कोलकाता पुलिस के डीसीपी शांतनु सिंह विश्वास के घर ईडी का छापा, बेहाला के कारोबारी पर भी कार्रवाई
आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
सावधान! फिर दिल्ली पर आतंकी हमला करने की तैयारी, राम मंदिर-संसद भी निशाने पर, 3 राज्यों से दबोचे गए 4 संदिग्ध