Sahebganj News: दुर्गा टोला में आनंद मार्ग प्रचारक संघ ने बांटा भोजन, कहा: "मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा"
सुदूर आदिवासी क्षेत्र में आयोजित हुआ भोजन वितरण कार्यक्रम
साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड स्थित दुर्गा टोला में आनंद मार्ग प्रचारक संघ द्वारा भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
साहिबगंज: आनंद मार्ग प्रचारक संघ के तत्वावधान में रविवार को बोरियो प्रखंड के घोघी ग्राम पंचायत अंतर्गत दुर्गा टोला में आदिवासी ग्रामीणों के बीच भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीण महिला, पुरुष एवं बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहीं अवधूतिका विष्णुमाया आचार्या ने कहा कि जरूरतमंद लोगों के बीच रोजमर्रा की आवश्यक चीजों की पूर्ति करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है।
मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है। संस्था के जिला कार्यालय एवं वित्त विभाग प्रभारी प्रभाकर देव ने कहा कि आज विश्व में फैली अव्यवस्था का समाधान सिर्फ निःस्वार्थ मानव सेवा से ही संभव है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना हमारा कर्तव्य है।

इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए संस्था ने यहां सेवा कार्य को प्राथमिकता दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपा देवी, तेजस्विनी देव, सुभाषी देव, छोटी देव, सुब्रत देव एवं जयश्नु देव सहित संस्था के अन्य कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा। उल्लेखनीय है कि आनंद मार्ग प्रचारक संघ साहिबगंज जिला में लगातार मानव कल्याण के लिए विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है।
