Sahebganj News: स्वस्तिक गैस एजेंसी की मनमानी! होम डिलीवरी के नाम पर वसूली, सुविधा नहीं

उपभोक्ताओं ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से की शिकायत

Sahebganj News: स्वस्तिक गैस एजेंसी की मनमानी! होम डिलीवरी के नाम पर वसूली, सुविधा नहीं
वाहन में रखे एलपीजी सिलेंडरों का स्टॉक

साहिबगंज में स्वस्तिक गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। आरोप है कि एजेंसी होम डिलीवरी के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूल रही है, लेकिन गैस सिलेंडर घर तक नहीं पहुंचाया जा रहा।

साहिबगंज: स्वस्तिक गैस एजेंसी (इंडेन) की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। एजेंसी पर होम डिलीवरी का शुल्क वसूलने के बावजूद उपभोक्ताओं को घर तक गैस सिलेंडर नहीं देने का आरोप है। उपभोक्ताओं को तेज धूप में लंबी कतार में खड़े होकर खुद एजेंसी या निर्धारित स्थल से गैस सिलेंडर लेना पड़ रहा है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों को भारी परेशानी हो रही है।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि एच पी गैस एजेंसी, मंगलहाट द्वारा सदर प्रखंड एवं राजमहल प्रखंड में नियमित रूप से होम डिलीवरी की जा रही है, लेकिन इंडेन के ग्राहकों के साथ ऐसा नहीं किया जा रहा है। गैस के बिल में करीब 40 से 50 रुपये तक होम डिलीवरी चार्ज शामिल होने के बावजूद सेवा नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश है।

उपभोक्ताओं ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है और होम डिलीवरी सुनिश्चित करने की अपील की है। उपभोक्ताओं ने यह भी मांग की है कि यदि होम डिलीवरी सेवा उपलब्ध नहीं कराई जा सकती है, तो डिलीवरी चार्ज की वसूली पर रोक लगाई जाए और एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल
बंद दुकान, तेज बदबू और अंदर युवती की लाश; 8 साल का साथी फरार, और जानिए पूरा मामला
10 Year Old Aadhaar Update: 14 जून के बाद देना होगा शुल्क, पुराना आधार अभी फ्री में कर लें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Sahebganj News: डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी शो बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ी भीड़
कोयला माफिया पर ED का शिकंजा, 159 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हवाला और फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा
Bokaro News: अम्बेडकर जयंती पर  बीएसएल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Koderma News: रात में मां के पास सोया था बच्चा, सुबह कुएं में मिला शव… आखिर क्या हुआ?
बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच
Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर
Pakur News: पुलिस को मिली 18 नई अपाची बाइक, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी
केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी
Advertisement