Sahebganj News: गैस की किल्लत ने उड़ाए होश, उपभोक्ताओं ने किया सड़क जाम, एजेंसी पर लग रहे गंभीर आरोप

पांच दिनों से लंबी कतारों में खड़े हैं सैकड़ों उपभोक्ता

Sahebganj News: गैस की किल्लत ने उड़ाए होश, उपभोक्ताओं ने किया सड़क जाम, एजेंसी पर लग रहे गंभीर आरोप
गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतार में खड़े उपभोक्ता और सड़क जाम कर विरोध करते लोग

साहिबगंज में रसोई गैस की भारी किल्लत ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इंडेन गैस एजेंसी और अन्य वितरण केंद्रों पर पिछले एक सप्ताह से हाहाकार मचा हुआ है। सैकड़ों उपभोक्ता सुबह 3 बजे से लाइन में लगने के बावजूद खाली हाथ लौट रहे हैं।

साहिबगंज: सकरोगढ़ स्थित इंडेन गैस एजेंसी के बाहर और पुलिस लाइन के शिव मंदिर के समीप सहित अन्य गैस वितरण केंद्रों पर पिछले एक सप्ताह से हाहाकार मचा हुआ है। घरेलू रसोई गैस की किल्लत और एजेंसी की संदेहास्पद कार्यप्रणाली ने गरीब और मध्यमवर्गीय उपभोक्ताओं के सब्र का बांध तोड़ दिया। भूखे-प्यासे उपभोक्ताओं का गुस्सा आज सुबह फूट पड़ा और उन्होंने एजेंसी के खिलाफ जमकर हंगामा और नारेबाजी करते हुए सुभाष मार्ग जाम कर दिया।

स्थानीय लोगों का सीधा आरोप है कि आम जनता को कतारों में खड़ा रखकर गैस सिलेंडरों को ब्लैक मार्केट (कालाबाजारी) में खपाया जा रहा है। रविवार, सोमवार, मंगलवार और बुधवार के बाद आज पांचवें दिन भी शिव मंदिर के बाहर सुबह के तीन बजे से ही पांच सौ से अधिक लाचार उपभोक्ता खाली सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते नज़र आए। एलपीजी गैस की वर्तमान समस्या और समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों द्वारा मुख्य सड़क को जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया गया। 

रात के अंधेरे में गायब हो गया सिलेंडरों से लदा ट्रक

मौके पर उपस्थित गुस्साए उपभोक्ताओं ने बेहद सनसनीखेज आरोप लगाते हुए बताया कि बीती रात ही एजेंसी के गोदाम में गैस सिलेंडरों से लदा एक पूरा ट्रक पहुंचा था, लेकिन सुबह होते ही गोदाम के कर्मचारियों ने स्टॉक खत्म होने का बोर्ड टांग दिया। लोगों का सीधा सवाल है कि अगर रात को सिलेंडरों की खेप उतरी थी, तो वे सिलेंडर रातों-रात कहां गायब हो गए? क्या उन्हें अवैध रूप से होटलों या व्यावसायिक उपयोग के लिए मोटी रकम लेकर बेच दिया गया? इस गंभीर और संदिग्ध मामले पर जब मौके पर मौजूद गैस एजेंसी के अधिकारियों से तीखे सवाल पूछे गए तो उन्होंने चुप्पी साध ली।

चार दिनों से चूल्हा-चौका ठप्प

लाइन में खड़ी एक महिला उपभोक्ता ने रोते हुए अपना दर्द बयान किया कि कई दिनों के लंबे इंतजार और ऑनलाइन बुकिंग के बाद बड़ी मुश्किल से गैस का नंबर आया था। लेकिन पिछले तीन-चार दिनों से वे रोज चार बजे सुबह आकर लाइन में खड़ी हो रही हैं और शाम को बिना सिलेंडर लिए खाली हाथ वापस लौट रही हैं। एजेंसी की इस लचर सर्विस और तानाशाही रवैये के कारण सैकड़ों घरों में पिछले कई दिनों से चूल्हा तक नहीं जल सका है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्हें जान-बूझकर दौड़ाया जा रहा है और एजेंसी संचालक मनमानी पर उतारू हैं।

यह भी पढ़ें आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

उपभोक्ताओं ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

रसाई गैस जैसी बेहद अनिवार्य और रोजमर्रा की वस्तु के लिए आम जनता को सड़कों पर धक्के खाने पड़ रहे हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन और खाद्य आपूर्ति विभाग चैन की नींद सो रहा है। बेबस उपभोक्ताओं ने अब सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि स्वस्तिक इंडेन गैस और समुद्रा गैस एजेंसियों के पिछले एक महीने के स्टॉक रजिस्टर की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, ताकि कालाबाजारी के इस बड़े खेल का पर्दाफाश हो सके। इसके साथ ही लोगों ने मांग की है कि उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के समय पर गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें Koderma News: हाथियों का तांडव: दो लोगों को कुचलकर मारा, एक घायल 

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Bokaro News: बीएसएल में 'स्वच्छता पखवाड़ा' के अंतर्गत सफाई मित्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन Bokaro News: बीएसएल में 'स्वच्छता पखवाड़ा' के अंतर्गत सफाई मित्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन
Bokaro News: जनरल अस्पताल में चमत्कार: मौत के मुँह से वापस लौटा 31 वर्षीय बीएसएल कर्मचारी
Bokaro News: बीएसएल में आउटसोर्स कर्मचारियों हेतु ‘संवर्धन’ पोर्टल का शुभारंभ निर्देशक प्रभारी प्रिय रंजन ने किया
Koderma News: बेटियों के लिए नई पहल: उपायुक्त ऋतुराज ने किया 'विशेष माहवारी स्वच्छता कक्ष' का उद्घाटन
Giridih News: धान अधिप्राप्ति पर संकट: पैक्स अध्यक्ष ने सरकार से मांगी समय सीमा बढ़ाने की मोहलत
Bullet Terror: अब हत्या नहीं, 25–75 राउंड की फायरिंग से बनाया जा रहा डर का साम्राज्य
Palamu News: पेंशन योजनाओं में आएगी पारदर्शिता, सामाजिक अंकेक्षण के लिए कार्यशाला आयोजित
Palamu News: डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति दिसंबर 2025 तिमाही की बैठक संपन्न
Palamu News: नगर अध्यक्ष ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया सम्मानित
Hazaribagh News: विष्णुगढ़ हत्याकांड का खुलासा: तंत्र-मंत्र के जाल में फंसी मां ने ही रची थी मासूम के कत्ल की साजिश
Bokaro News: के. के. सिंह ने सेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला
Bokaro News: वित्त वर्ष 2025-26 में उत्पादन और बिक्री के टूटे सभी पुराने रिकॉर्ड

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now