Bokaro News: वित्त वर्ष 2025-26 में उत्पादन और बिक्री के टूटे सभी पुराने रिकॉर्ड

20.14 मिलियन टन की रिकॉर्ड बिक्री के साथ रची नई इबारत

Bokaro News: वित्त वर्ष 2025-26 में उत्पादन और बिक्री के टूटे सभी पुराने रिकॉर्ड
(फोटो)

सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी सेल (SAIL) ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। कंपनी ने 20.14 मिलियन टन की रिकॉर्ड बिक्री और 19.43 मिलियन टन कच्चे इस्पात का उत्पादन कर नए मानक स्थापित किए हैं। विशेष रूप से, निर्यात में 162% की भारी वृद्धि और भारतीय रेलवे को रिकॉर्ड रेल सप्लाई देना सेल की परिचालन उत्कृष्टता को दर्शाता है।

बोकारो: सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड  ने वित्त वर्ष 2025-26 में विक्रय और उत्पादन दोनों में नए मानक स्थापित करते हुए, अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। अपनी ब्रांड उपस्थिति और ग्राहकों तक पहुंच को मजबूत करते हुए, कंपनी ने 20.14 मिलियन टन की अब तब की सर्वाधिक  विक्रय दर्ज किया है, जो पिछले वर्ष के 18.07 मिलियन टन की तुलना में 11.5 प्रतिशत  की प्रभावशाली वृद्धि को दर्शाता है। यह वृद्धि व्यापक रही और सभी उत्पाद श्रेणियों में बिक्री में उछाल देखा गया।उत्पादन के मोर्चे पर, सेल ने 19.43 मिलियन टन का अपना सर्वश्रेष्ठ कच्चा इस्पात उत्पादन और 19.176 मिलियन टन का विक्रेय इस्पात उत्पादन दर्ज किया, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। परिचालन उत्कृष्टता को बेहतर दक्षता मापदंडों के माध्यम से और प्रदर्शित किया गया, जो टिकाऊ और प्रतिस्पर्धी इस्पात उत्पादन की दिशा में कंपनी की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है।

भारतीय रेलवे को 1.25 मिलियन टन की रिकॉर्ड सप्लाई देना और अपनी यूनिवर्सल रेल मिल से अब तक का सबसे ज्यादा उत्पादन करना, सेल की कार्यकुशलता और भारत के रेल नेटवर्क को बढ़ाने में उसके रणनीतिक योगदान को दिखाता है। यही नहीं, कंपनी के निर्यात (एक्सपोर्ट) में भी 162 प्रतिशत की भारी बढ़त देखी गई है, जो 2.9 लाख टन तक पहुँच गया है। सेल ने अब भूटान समेत नए विदेशी बाजारों में भी अपना विस्तार किया है।ये उपलब्धियां सेल की लगातार वैल्यू बढ़ाने की क्षमता को सुदृढ़ करने, सेल की ब्रांड पोजीशनिंग को मजबूत करने और विविध बाजारों में ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने की क्षमता को साबित करती हैं।

Edited By: Anjali Sinha
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

Palamu News: MMCH पलामू में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद Palamu News: MMCH पलामू में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद
Palamu News: नगर आयुक्त से मिले सतनारायण शुक्ला, पार्क निर्माण और शाहपुर में कचरा प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
Pakur News: बीईईओ ने मासिक गुरू-गोष्ठी समीक्षोपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
Pakur News: पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे: प्रशासन मौन, ग्रामीण दहशत में
Pakur News: मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित व प्रतिवेदित कांडों के सॉरी निष्पादन का निर्देश
Pakur News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ फूटा गुस्सा: री-एडमिशन शुल्क पर रोक की मांग
Pakur News: चुनाव को लेकर 'हाई अलर्ट': थाना प्रभारी ने नाचपहाड़ी चेकपोस्ट पर शुरू की सघन जांच
Hazaribagh News: सफाई मित्रों को मिला सम्मान, अब वेतन के लिए नहीं करनी पड़ेगी हड़ताल: महापौर
Hazaribagh News: लोकसभा में गूंजा मानव-हाथी संघर्ष का मुद्दा, सांसद मनीष जायसवाल ने बताया राष्ट्रीय संकट
Sahebganj News: पानी की टंकी खड़ी लेकिन पानी गायब, प्यास से तड़प रही गरीब जनता
Ranchi News: DSPMU में PG सेमेस्टर-3 की परीक्षा शुरू, कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने किया निरीक्षण
Sahebganj News: जिओ एयरटेल टावर बना 'शोपीस', 5G के दौर में 2G जैसी स्पीड से ग्रामीण परेशान

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now