Bokaro News: बीएसएल में आउटसोर्स कर्मचारियों हेतु ‘संवर्धन’ पोर्टल का शुभारंभ निर्देशक प्रभारी प्रिय रंजन ने किया

प्रशिक्षण के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स विभाग सम्मानित

Bokaro News: बीएसएल में आउटसोर्स कर्मचारियों हेतु ‘संवर्धन’ पोर्टल का शुभारंभ निर्देशक प्रभारी प्रिय रंजन ने किया
(फोटो)

बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) ने आउटसोर्स कर्मचारियों के कौशल विकास और प्रशिक्षण प्रबंधन के लिए SAP आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘संवर्धन’ का शुभारंभ किया है। निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन द्वारा लॉन्च किए गए इस पोर्टल का उद्देश्य प्रशिक्षण में पारदर्शिता और रीयल-टाइम डेटा प्रबंधन सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर वर्ष 2025-26 के लिए प्रशिक्षण उत्कृष्टता पुरस्कार भी प्रदान किए गए, जिसमें कोक ओवन विभाग को सर्वश्रेष्ठ विभाग का 'उत्कर्ष' सम्मान मिला।

बोकारो: इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग द्वारा संयंत्र की प्रशिक्षण यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित करते हुए ‘संवर्धन’ नामक एसएपी आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया गया। यह पोर्टल विशेष रूप से आउटसोर्स कर्मचारियों के प्रशिक्षण एवं कौशल विकास के लिए समर्पित है। इस अवसर पर वर्ष 2025–26 के लिए ज्ञानार्जन एवं विकास उत्कृष्टता सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।संवर्धन’ प्लेटफॉर्म का विधिवत शुभारंभ निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त, मुख्य महाप्रबंधक, प्रशिक्षण इंजीनियर तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास) नीता बा ने सभी का स्वागत करते हुए वर्ष 2025-26 हेतु नियोजित प्रमुख प्रशिक्षण पहलों पर प्रकाश डाला तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म और डेटा-आधारित शिक्षण तंत्र की भूमिका को रेखांकित किया। निदेशक प्रभारी रंजन ने अपने संबोधन में इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए पूरे संगठन में सीखने की संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करने के प्रति अपनी अपेक्षाएं साझा कीं। अधिशासी निदेशक (संकार्य) दत्त ने परिचालन उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में निरंतर सीखने के महत्व को रेखांकित किया।

एक भविष्योन्मुखी एवं उच्च प्रदर्शनशील कार्यबल के निर्माण के दृष्टिकोण के अनुरूप, बोकारो इस्पात संयंत्र में ज्ञानार्जन एवं विकास की गतिविधियाँ सभी स्तरों पर क्षमताओं को सुदृढ़ करने में परिवर्तनकारी भूमिका निभा रही हैं। प्रत्येक कर्मचारी के लिए न्यूनतम 50 प्रशिक्षण घंटे सुनिश्चित करने का निर्णय संगठित एवं परिणाम-उन्मुख शिक्षण की दिशा में एक प्रभावी कदम है। इस पहल की विशेषता ज्ञानार्जन एवं विकास के ढांचे में आउटसोर्स कर्मचारियों को सम्मिलित करना है, जो समावेशी क्षमता विकास के प्रति संयंत्र की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सीएंडआईटी तथा मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विकसित ‘संवर्धन’ पोर्टल प्रशिक्षण प्रबंधन में मानकीकरण, पारदर्शिता तथा रीयल-टाइम डेटा प्रबंधन सुनिश्चित करेगा। कार्यक्रम के दौरान उप महाप्रबंधक (सीएंडआईटी) मनोज कुमार तथा सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास)  अमित आनंद को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मनोज कुमार की ओर से यह सम्मान मुख्य महाप्रबंधक (सीएंडआईटी) ने प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें Palamu News: संदीप पासवान के प्रयास से जला ट्रांसफार्मर बदला, गांव में बहाल हुई बिजली

प्रशिक्षण एवं विकास के क्षेत्र में उत्कृष्टता को मान्यता देते हुए ‘उत्कर्ष’ (सर्वश्रेष्ठ विभाग) का पुरस्कार कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स विभाग को प्रदान किया गया, जबकि ‘प्रेरक’ (सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण इंजीनियर) का पुरस्कार आलोक कुमार को दिया गया। ये पुरस्कार निदेशक प्रभारी द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम का सफल समन्वय वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास) प्रीति कुमारी तथा सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास) अमित आनंद द्वारा किया गया।संवर्धन’ पोर्टल का शुभारंभ डिजिटल लर्निंग एवं समावेशिता के प्रति बोकारो इस्पात संयंत्र की अटूट प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है। यह पहल न केवल कर्मियों की कार्यक्षमता एवं कौशल में वृद्धि करेगी, बल्कि परिचालन उत्कृष्टता एवं उत्पादकता के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु संयंत्र की निरंतर सुधार की संस्कृति को भी नया आयाम प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें Palamu News: रामभक्तों पर खुला मंच ने बरसाए फुल, सेवा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम

Edited By: Anjali Sinha
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

Palamu News: MMCH पलामू में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद Palamu News: MMCH पलामू में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद
Palamu News: नगर आयुक्त से मिले सतनारायण शुक्ला, पार्क निर्माण और शाहपुर में कचरा प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
Pakur News: बीईईओ ने मासिक गुरू-गोष्ठी समीक्षोपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
Pakur News: पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे: प्रशासन मौन, ग्रामीण दहशत में
Pakur News: मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित व प्रतिवेदित कांडों के सॉरी निष्पादन का निर्देश
Pakur News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ फूटा गुस्सा: री-एडमिशन शुल्क पर रोक की मांग
Pakur News: चुनाव को लेकर 'हाई अलर्ट': थाना प्रभारी ने नाचपहाड़ी चेकपोस्ट पर शुरू की सघन जांच
Hazaribagh News: सफाई मित्रों को मिला सम्मान, अब वेतन के लिए नहीं करनी पड़ेगी हड़ताल: महापौर
Hazaribagh News: लोकसभा में गूंजा मानव-हाथी संघर्ष का मुद्दा, सांसद मनीष जायसवाल ने बताया राष्ट्रीय संकट
Sahebganj News: पानी की टंकी खड़ी लेकिन पानी गायब, प्यास से तड़प रही गरीब जनता
Ranchi News: DSPMU में PG सेमेस्टर-3 की परीक्षा शुरू, कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने किया निरीक्षण
Sahebganj News: जिओ एयरटेल टावर बना 'शोपीस', 5G के दौर में 2G जैसी स्पीड से ग्रामीण परेशान

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now