Palamu News: रामभक्तों पर खुला मंच ने बरसाए फुल, सेवा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम

श्रद्धालुओं की सेवा के लिए ग्लूकोज़ पानी, शरबत और बिस्कुट का वितरण

Palamu News: रामभक्तों पर खुला मंच ने बरसाए फुल, सेवा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम

मेदिनीनगर में रामनवमी उत्सव के अवसर पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकली, जिसमें खुला मंच व्हाट्सएप ग्रुप और युवाओं ने पुष्प वर्षा और गतका प्रदर्शन किया। श्रद्धालुओं ने भक्ति, सेवा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखा।

Palamu News: रामनवमी उत्सव के पावन अवसर पर गुरुवार को निकली भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा में आस्था,उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।जैसे ही “राम जी की सवारी” रावण दहन कार्यक्रम के लिए डॉ.राजेंद्र प्रसाद चौक स्थित छहमुहान पहुंची पूरा क्षेत्र “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा।

इस दौरान खुला मंच व्हाट्सएप ग्रुप के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने झूमते-गाते रामभक्तों का पारंपरिक वाद्य यंत्रों और धुतुंगा ढोल की गूंजती धुन के बीच पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।फूलों की बारिश से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया। 

आयोजन का नेतृत्व रामनवमी उत्सव प्रभारी अमीत सिन्हा ने किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान खुला मंच व्हाट्सएप ग्रुप तथा श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल के युवाओं ने पारंपरिक युद्धकला “गतका” का आकर्षक प्रदर्शन प्रस्तुत किया। युवाओं के साहस,कौशल और अनुशासन ने उपस्थित दर्शकों को रोमांचित कर दिया जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 

कार्यक्रम में जेनरल कमेटी के अध्यक्ष मंगल सिंह सहित जेनरल के अन्य पदाधिकारियों,सेवा में लगे पुलिसकर्मियों और नगर निगम के सफाईकर्मियों को राम पट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं की सेवा के लिए ग्लूकोज़ युक्त पानी, शरबत,बिस्कुट और लीची रस का वितरण किया गया जिससे भीषण गर्मी और भीड़ के बीच लोगों को काफी राहत मिली। 

यह भी पढ़ें Sahebganj News: रात में स्टेशन पर दिखे तीन बच्चे… RPF ने किया बड़ा खुलासा

इस अवसर पर ग्रुप के अध्यक्ष नवदीप सिंह ऋषि, वरिष्ठ सदस्य ललन सिन्हा, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी नवीन तिवारी, कोषाध्यक्ष राहुल मिश्रा, सह-कोषाध्यक्ष रितेश कुमार टिंकू, विनित सिंह, अरविंद अग्रवाल, बिल्लू सिंह, रविशंकर गुप्ता, धीरेन्द्र पाण्डेय(वार्ड आयुक्त), अमर सहाय, मनीष ओझा, बबलू चावला, राजेश गुप्ता, अरविंद शुक्ला, नवीन शरण, विजय प्रसाद, मंटू भगत, विमल पाण्डेय संकेत गुप्ता, नीरज राज, सुमीत पाण्डेय, ज्योति वर्मा, अरविंद गुप्ता, किशोर सिन्हा, कुकु भाई, संतोष कुमार, शशी कांत आरडी, चंदन पाल सिंह, प्रेम कुमार गुप्ता, राहुल प्रसाद गुप्ता, हिमांशु शेखर, मन्नत सिंह बग्गा, सहित अनेक सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता, सेवा भावना और सहयोग की प्रेरक मिसाल भी प्रस्तुत कर गया।

यह भी पढ़ें एयर इंडिया का मेगा ऑपरेशन: मिडिल ईस्ट संकट के बीच 32 उड़ानें करेंगी संचालित

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Bokaro News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्थापित किए नए कीर्तिमान
Bokaro News: डीएमएफटी अंतर्गत पीएमयू चयन को लेकर प्रि-बिड बैठक आयोजित
Bokaro News: 1 से 29 अप्रैल तक मनाया जाएगा जिला स्थापना महोत्सव
Bokaro News: सेल का मार्च धमाका: 11,388 करोड़ रुपये का कैश कलेक्शन, बोकारो स्टील प्लांट बना नंबर-1
छत्तीसगढ़ में बोकारो का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक,उपायुक्त ने दी बधाई 
Sahebganj news: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
Sahebganj news: झामुमो नेता ने असम चुनाव में हेमंत सोरेन की सभा की तैयारियों का लिया जायजा
Sahebganj news: एमानुएल ने जीता रजत पदक, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मेडल
DSPMU कुलपति का बड़ा फैसला, 15 मई तक हर हाल में पूरे होंगे सेमेस्टर 3 और 5 के पाठ्यक्रम
DSPMU कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने खुद संभाली क्लास, विद्यार्थियों को पढ़ाया सेमीकंडक्टर 
Sahebganj News: रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now