Sahebganj News : चैत में कुदरत का कहर, झमाझम बारिश से फसलें तबाह

किसानों की सालभर की मेहनत बर्बाद

Sahebganj News : चैत में कुदरत का कहर, झमाझम बारिश से फसलें तबाह

साहिबगंज में चैत महीने की झमाझम बारिश और आंधी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। गेहूं, मक्का और दलहन की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। खेतों में पानी भरने से नुकसान बढ़ गया है और किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं।

साहिबगंज : चैत महीने में आजकल जहां खेतों में कटाई की रौनक होनी चाहिए थी, वहीं प्रखंड मुख्यालय और राजमहल अनुमंडल क्षेत्र में कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया कि किसानों की मेहनत एक झटके में बर्बाद हो गई।

शुक्रवार को आई तेज आंधी-तूफान और बारिश और शनिवार की सुबह करीब पांच बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश ने पूरे इलाके की तस्वीर बदल दी है। खेतों में तैयार खड़ी गेहूं, मक्का और दलहन की फसलें बारिश और तेज हवा के कारण पूरी तरह धराशायी हो गई हैं। कई जगहों पर पानी भर जाने से फसल सड़ने की कगार पर पहुंच गई है। जो किसान कटाई शुरू कर चुके थे, उनकी फसल भीगकर खराब हो रही है।

दोनों ही प्रखंड क्षेत्रों के गांव-गांव में किसानों के चेहरे पर गहरी चिंता और मायूसी साफ झलक रही है। सालभर की मेहनत और उम्मीदें इस बेमौसम बारिश ने छीन ली हैं। कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानों के सामने अब गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, अब तक इस बारिश से लाखों रुपये की फसल बर्बाद हो चुकी है। अगर मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ने की आशंका है।     

पीड़ित किसानों ने प्रशासन से तुरंत फसल क्षति का सर्वे कराने और उचित मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जल्द राहत नहीं मिली, तो परिवार चलाना भी मुश्किल हो जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि चैत में इस तरह की बारिश असामान्य है और यह बदलते मौसम का संकेत है, जो आने वाले समय में खेती के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर सकता है। फिलहाल किसानों की हर नजर आसमान पर टिकी है, इस उम्मीद में कि बारिश थमे और तबाही का सिलसिला रुक सके।

यह भी पढ़ें मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर बवाल, हाईवे जाम और पथराव

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

अनंत सिंह ने साफ किया सियासी प्लान, तीन बेटों में से कौन लड़ेगा चुनाव? खुद दिया बड़ा जवाब अनंत सिंह ने साफ किया सियासी प्लान, तीन बेटों में से कौन लड़ेगा चुनाव? खुद दिया बड़ा जवाब
रामनवमी पर पीएम मोदी का बड़ा तोहफा, पेट्रोलियम पर कस्टम ड्यूटी घटाकर जनता को दी बड़ी राहत: सांसद मनीष जायसवाल
क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, रांची में होंगे दो बड़े इंटरनेशनल मैच, जानिये तारीख और टीमें
Hazaribagh News: मासूम बच्ची की निर्मम हत्या, मनीष जायसवाल ने सरकार पर साधा निशाना
Sahebganj News: बिंदुधाम मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना, बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय
Dhanbad News: सिंदरी में रामनवमी पर गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, संकट मोचन मंदिर में भव्य आयोजन
Dhanbad News: चैत्र नवरात्रि पर बस्ताकोला में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न
Ranchi News: जेएफटीए में 13वें छोटानागपुर नाट्य महोत्सव का गरिमामय शुभारंभ
Kalpana Soren MP Candidate News: क्या राज्यसभा जाएंगी कल्पना सोरेन? झारखंड की राजनीति में तेज हुई हलचल
Sahebganj News: त्यौहारों को लेकर अलर्ट, डीसी ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश
Jamshedpur News: छत की दीवार को लेकर विवाद, घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल
रामनवमी पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का संदेश, सद्भाव से बनाएं पर्व ऐतिहासिक