बरही में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर से की कार्रवाई
बुलडोजर से हटाए गए अवैध कब्जे और गुमटी
By: Anshika Ambasta
On
बरही प्रशासन ने सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर से कार्रवाई की। ठेला और गुमटी हटाकर जाम की समस्या को कम करने का प्रयास।
बरही : बरही के चारो मुख्य मार्गों में प्रतिदिन लगने वाले जाम और सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए बरही प्रशासन ने बुधवार को कार्रवाई की है। बरही बीडीओ, अंचल पदाधिकारी एवं बरही पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया।

सड़क के दोनों और ठेला, व अस्थायी दुकानों के कारण बाधित रहता था, जिससे राजगीरों व स्थानीय लोगों को भारी परेशानी होती थी। उम्मीद है कि अब लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। मौके पर राजस्व कर्मचारी रीतलाल रजक एवं पंचायत सचिव लक्ष्मी कुमारी समेत दर्जनों प्रखंड एवं अंचल के कर्मी मौजूद थे।
Edited By: Anshika Ambasta
