Palamu News : रामनवमी के अवसर पर शाहपुर में भव्य मंगलवारी जुलूस, जयकारों से गूंजा नगर
मंगलवारी जुलूस में राम दरबार और हनुमान तांडव की झांकी
शाहपुर में रामनवमी पर मंगलवारी जुलूस निकाला गया। झांकी में राम दरबार और हनुमान तांडव, जयकारों और लाठी प्रदर्शन से कार्यक्रम रंगारंग हुआ।
पलामू : रामनवमी पूजा के अवसर पर मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र के शाहपुर में महावीर नवयुवक दल जेनरल के तत्वधान में मंगलवारी जुलूस निकाला गया। जुलूस में झांकी में राम दरबार और हनुमान तांडव प्रस्तुत किया गया।

जुलूस में पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र और महावीर झंडे के साथ बड़ी संख्या में राम भक्त शामिल हुए। सैकड़ों युवाओं ने तलवार-बाजी और लाठी डंडे का प्रदर्शन कर उत्साह बढ़ाया।
महावीर नवयुवक दल के अध्यक्ष लड्डू जायसवाल ने बताया कि अगले मंगलवार भी जुलूस निकाला जाएगा। इसके अलावा, अष्टमी के दिन रावण दहन और सतमी, अष्टमी तथा नवमी को भक्ति जागरण एवं झांकी का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महावीर नवयुवक दल और युवा सनातन संघ के दर्जनों युवा सक्रिय रूप से शामिल रहे, जिनमें मुकेश जायसवाल, अनिल जायसवाल, भोला पांडे, सुनील गुप्ता, दीपक जायसवाल, सिंटू जायसवाल, दिलीप शर्मा, अवध बिहारी गुप्ता, अनिल रवि, राजेंद्र पासवान और अन्य शामिल थे।
