Ranchi News : सीसीएल के मेगा हेल्थ कैंप में 146 लोगों की जांच, मुफ्त दवा और परामर्श

हीमोग्लोबिन, शुगर और बीपी की जांच शामिल

Ranchi News : सीसीएल के मेगा हेल्थ कैंप में 146 लोगों की जांच, मुफ्त दवा और परामर्श
स्वास्थ्य शिविर में जांच कराते लोग

सीसीएल के जन आरोग्य केंद्र, गांधीनगर द्वारा रांची के धावन नगर बस्ती में 18 मार्च 2026 को नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 146 लोगों की विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

रांची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के जन आरोग्य केन्द्र, गांधीनगर द्वारा दिनांक 18 मार्च, 2026 (बुधवार) को धावन नगर बस्ती, रांची में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा कुल 146 लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में विशेष रूप से हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन सहित विभिन्न रोगों की जाँच की गई। साथ ही, सभी लाभार्थियों को नि:शुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं। इस स्वास्थ्य शिविर में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

शिविर के सफल आयोजन में डॉ. भरत सिंह (सीएमओ इंचार्ज, गांधीनगर), डॉ. प्रीति तिग्गा (सीएमओ, सीएसआर इंचार्ज), डॉ. अनिता होरो, डॉ. रजनी कुजूर, डॉ. सत्यप्रकाश रंजन, डॉ. शिल्पी झा, डॉ. मेघा, डॉ. साइम, मुन्ना कुमार सिंह एवं सभी पारा मेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Bokaro News: पारदर्शी टेंडर से चुनी जाएगी नई एजेंसी, DC अजय नाथ झा ने की समीक्षा बैठक Bokaro News: पारदर्शी टेंडर से चुनी जाएगी नई एजेंसी, DC अजय नाथ झा ने की समीक्षा बैठक
Bokaro News: इंटर स्टील बैडमिंटन चैम्पियनशिप का आयोजन
Sahebganj News: विधायक ने सदन में उठाई बिजली की समस्या, मंत्री ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन
Pakur News : महिला को झांसे में लेकर तीन लाख का गहना ले उड़े दो ठग
Koderma News: पेयजल और बिजली की नियमित आपूर्ति हो: डॉ नीरा यादव
Koderma News: व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं को दिया गया ई-कोर्ट सर्विस ट्रेनिंग 
Ranchi News : बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा में ‘कोएलिसेन्स 26’ का समापन 
साध्वी निरंजना ज्योति बनीं पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष, करोड़ों पिछड़े वर्ग के लोग होंगे अब लाभान्वित
दिल्ली में 19 लाख, झारखंड में 75 लाख: आदित्य साहू ने उजागर किया 'फोरेंसिक उपकरण घोटाला'
रांची में अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला, पर्यावरण और उन्नत सामग्रियों पर मंथन
Koderma News : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में छः दिवसीय रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
Ranchi News : सीसीएल के मेगा हेल्थ कैंप में 146 लोगों की जांच, मुफ्त दवा और परामर्श