माहुरी वैश्य समाज ने कुलदेवी मां मथुराशिनी पूजनोत्सव को लेकर सरिया नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा
लगभग 25 वर्षों से सरिया में मनाया जा रहा है पूजनोत्सव
सरिया नगर में माहुरी वैश्य समाज द्वारा कुलदेवी मां मथुराशिनी पूजनोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा और प्रभात फेरी निकाली गई। इस अवसर पर समाज के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया।
गिरिडीह : माहुरी वैश्य समाज सरिया के लिए आज का दिन अत्यंत पावन और उत्साह से भरा रहा। इस दिन केवल सरिया ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में माहुरी वैश्य समाज अपने कुलदेवी मां मथुराशिनी की पूजा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ करता है।

पूजनोत्सव के उपलक्ष्य में सरिया नगर में प्रभात फेरी और भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया।
इस पूजनोत्सव में माहुरी वैश्य समाज के सभी छोटे-बड़े सदस्य शामिल हुए। आयोजन की रूपरेखा तैयार करने में समाज के अध्यक्ष अमितेश कुटरियार, पूजा समिति अध्यक्ष अमित कुमार तर्वे, कोषाध्यक्ष परमानंद चरण पहाड़ी, सोशल मीडिया प्रभारी संतोष कुमार तर्वे, सक्रिय सदस्य सुजीत कुमार चरण पहाड़ी, नवयुवक समिति अध्यक्ष अभय कुमार तर्वे, संगठन मंत्री सुबोध वैश्यखीयार, संदीप कुटरियार, सक्रिय सदस्य सुमित कुमार, सचिव निलेश कुमार सहित समाज के अन्य युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
