Sahebganj News : रमज़ान के मौके पर सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन, विधायक निसात आलम होंगी मुख्य अतिथि
सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का दिया जाएगा संदेश
साहिबगंज में रमज़ान के पवित्र महीने के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव डॉ. तनवीर आलम के आवास पर 7 मार्च को शाम 4:30 बजे सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
साहिबगंज: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव डॉ. तनवीर आलम के आवास पर शनिवार, 7 मार्च को शाम 4:30 बजे सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अल्पसंख्यक समाज के लोग बड़ी संख्या में इफ्तार में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि यह रोज़ा-इफ्तार समारोह हर वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग शामिल होते हैं। इससे आपसी सौहार्द और भाईचारा और मजबूत होता है।
उन्होंने कहा कि रमज़ान का महीना मुस्लिम धर्मावलंबियों के लिए बेहद पवित्र माना जाता है। इस दौरान लोग रोज़ा रखकर इबादत करते हैं और जरूरतमंदों की मदद कर पुण्य अर्जित करते हैं।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
