Sahebganj News : ग्रामवासियों ने मिलकर मनाई होली, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर मनाया रंगों का त्योहार

Sahebganj News : ग्रामवासियों ने मिलकर मनाई होली, सामाजिक समरसता का दिया संदेश
होली के अवसर पर ग्रामवासी एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर उत्सव मनाते हुए।

साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड अंतर्गत जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम छोटा पचगढ़ में बुधवार को होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

साहिबगंज : बोरियो प्रखंड अंतर्गत जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम छोटा पचगढ़ में बुधवार को होली का पर्व बड़े ही धूम-धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही यहां उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ग्राम की महिलाएं काली मंदिर के पास एकत्रित हुईं और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी पारंपरिक होली गीतों के साथ इस पर्व का आनंद लिया। ढोल-नगाड़ों की थाप, डीजे पर संगीत और लोकगीतों की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को रंगमय बना दिया। ग्रामवासियों ने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक आयोजन गांव में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को और अधिक मजबूत करते हैं। सभी ने एक-दूसरे के घर जाकर बधाई दी और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

दो बाइक के बीच भीषण टक्कर, तीन घायल  दो बाइक के बीच भीषण टक्कर, तीन घायल 
Dhanbad News: पुलिस लाइन में अधिकारियों ने परिवार संग पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया होली का जश्न
फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने की पीएम मोदी की विदेश नीति की तारीफ
कलश शोभायात्रा के साथ सप्त दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में मातम
बंद पत्थर खदान से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी
Pakur News: आमडापाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देसी कट्टे के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दिखा उत्साह, धूमधाम से मनी होली
Koderma News: सामाजिक कार्यकर्ताओं ने साजिद हुसैन का किया स्वागत
Sahebganj News : ग्रामवासियों ने मिलकर मनाई होली, सामाजिक समरसता का दिया संदेश
क्या है भारतीय नौसेना का ‘मिलन 2026’ अभ्यास, जहां से लौटते समय डूबा ईरानी युद्धपोत IRIS Dena
मेरी व्यथा… : डॉ. अतुल मलिकराम