Sahebganj News : वार्ड संख्या-26 से चमरू उरांव ने फिर लहराया जीत का परचम
कहा— जनता से किया हर वादा पूरा करूंगा
साहिबगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या-26 से चमरू उरांव ने एक बार फिर पार्षद पद पर जीत दर्ज की। उन्हें कुल 442 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार सिंह को 383 मत मिले। जीत के बाद चमरू उरांव ने इसे जनता की जीत बताते हुए वार्ड के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही।
साहिबगंज : नगर निकाय चुनाव में नगर परिषद साहिबगंज के वार्ड संख्या-26 से प्रत्याशी चमरू उरांव ने पार्षद पद पर एक बार फिर जीत हासिल की। लोहंडा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र पर चमरू उरांव को कुल 442 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार सिंह को 383 मत मिले। निर्वाची पदाधिकारी ने चमरू उरांव को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद चमरू उरांव ने वार्ड की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि वार्ड की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता से किया हर वादा पूरा किया जाएगा और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

