Sahebganj News: अचानक हार्ट अटैक से शिक्षक का निधन, शोक की लहर
सहकर्मियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक बताया
साहिबगंज के बोरियो प्रखंड में सीआरपी राजेश कुमार सिन्हा का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से शिक्षा जगत और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और सहकर्मियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
साहिबगंज: बोरियो प्रखंड क्षेत्र स्थित मोती पहाड़ी संकुल के सीआरपी राजेश कुमार सिन्हा का बुधवार की रात 10 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हार्ट अटैक से निधन हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार, उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिवंगत शिक्षक जिरवाबाड़ी स्थित अपने आवास से अपने कर्तव्य के निर्वहन के लिए प्रत्येक दिन विद्यालय आते-जाते थे। उनके निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और विद्यालय परिवार सहित क्षेत्र के शिक्षकों ने गहरा शोक व्यक्त किया।
उनके सहकर्मियों ने कहा कि दिवंगत शिक्षक एक कर्तव्यनिष्ठ और समर्थित शिक्षक थे। उनका असामयिक निधन शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। शिक्षकों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
