Hazaribagh News: अवैध शराब निर्माण मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार
एक्साइज एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज
हजारीबाग में नकली शराब निर्माण के मामले में पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शाहपुर गांव के एक घर में अवैध रूप से शराब बनाए जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई। मामले में कई आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की बात कही है।
हजारीबाग: थाना क्षेत्र में अवैध रूप से नकली शराब निर्माण का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 अप्रैल 2026 को ग्राम शाहपुर स्थित एक घर में नकली शराब बनाए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान इस अवैध धंधे में शामिल कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
नामजद आरोपियों में मिथलेश यादव, राजेश यादव, बीरेंद्र यादव (पिता- हीरामन यादव), प्रदीप यादव (पिता- दिनेश्वर यादव), प्रदीप यादव (पिता- दोदी यादव) सभी ग्राम रोहमर थाना गिद्धौर, जिला चतरा तथा चूरामन यादव (पिता- स्व. परमेश्वर यादव), ग्राम मनार थाना कटकमसांडी, जिला हजारीबाग शामिल हैं। इस संबंध में कटकमसांडी थाना कांड संख्या 55/26, दिनांक 06.04.2026 के तहत धारा 274/275/3(5) BNS, 47(a) एक्साइज एक्ट एवं 63/65 कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
