Ranchi News: बीजेपी के “अच्छे दिन” और घर-घर गैस का नारा झूठा: कैलाश यादव
राजद बैठक में महिला समिति और कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश
राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी और LPG गैस की किल्लत से परेशान है। केंद्र सरकार के “अच्छे दिन” और घर-घर गैस के वादे पूरी तरह असफल साबित हुए हैं।
रांची: धुर्वा बांसकोचा में महिला समिति एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। LPG गैस की किल्लत से परेशान लोगों ने केंद्र सरकार और प्रशासन पर काफी आक्रोश व्यक्त किया। बैठक में विशेष रूप से मौजूद राजद प्रवक्ता कैलाश यादव से लोगों ने कहा कि LPG घरेलू गैस सिलेंडर का सप्लाई नहीं हो रहा है खाना बनाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है घरेलू दिनचर्या बिगड़ गया है और वहीं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं प्रशासन दावा करता है कि LPG गैस की कोई किल्लत नहीं है हम सभी परेशान लोगों को समझ नहीं आ रहा क्या किया जाय।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दावा करते थे हमने देशभर में घर घर बैंक खाता खुलवा दिया है, देश से कालाधन खत्म कर प्रत्येक परिवारों को 15-15 लाख रु बैंक खाता में डालेंगे। और साथ ही यह भी कहा कि हम प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ लोगों को नौकरी देंगे एवं महिलाओं को धुंआ धक्कड़ से निकाल कर टीवी कैंसर हार्ट जैसे गंभीर बीमारी बचाएंगे और घर घर सिलेंडर पहुंचाने का काम करेंगे।
यादव ने लोगो से कहा कि आप सभी लोग बीजेपी को हमेशा वोट देने का काम किया है और अब आप सभी समझ गए हैं कि भाजपा एक बड़का झूठा एवं जुमलेबाज पार्टी है। इनके नेता बड़ी बड़ी झूठे वादा कर लोगों को बेवकूफ बनाने का काम करते हैं क्योंकि देश की जनता पूर्व से ही महंगाई बेरोजगारी से जूझ रही है और अब LPG घरेलू गैस की किल्लत से परेशान हो रही हैं।
भारत में अभी कोई गंभीर महामारी नहीं आया है लेकिन केंद्र की मोदी सरकार देशवासियों से भावुक अपील कर कोरोना जैसे माहौल होने की बात कर सहयोग मांग रहे हैं। राजद का स्पष्ट कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ढुलमुल एवं गलत रणनीति के कारण पड़ोसी देश एवं अधिकांश विदेशों से रिश्ते खराब हुए हैं।
वर्तमान में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर धोखे से वार कर युद्ध की स्थिति उत्पन्न कर दिया जिस कारण से कच्चे तेल,पेट्रोलियम पदार्थ एवं प्राकृतिक गैस की किल्लत हुई है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सरकारी अधिकारी लगातार दावा कर रहे हैं कि देश में LPG सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है। जब गैस की किल्लत नहीं है तब देशभर में लोग गैस के लिए दिनभर लंबी कतार में क्यों खड़े हो रहे हैं।
यादव ने कहा है कि देश की जनता महंगाई बेरोजगारी पलायन से काफी परेशान है और अब बार बार आर्थिक बोझ उठाने की स्थिति में नहीं है। इसलिए सरकार आम जनता को परेशानी में न डाल कर समुचित नागरिक सुविधा प्रदान करने का काम करे। अगर स्थिति में सुधार नहीं होने पर मजबूरन जनता जनार्दन गोलबंद होंगे , जिसकी शुरुआत गैस के लिए लगे लोगों की लंबी लाइन से पता चलता है।
विदित है LPG घरेलू गैस की किल्लत को लेकर रांची नागरिक परिषद का गठन किया गया है जिसके तत्वाधान में लोगों के साथ बैठकें कर एकजुट होने का लगातार संदेश दिया जा रहा है।
वर्तमान हालातों एवं आगामी रणनीति के लिए कल रामनवमी के बाद दिनांक 29/3/26 को हरमू स्थित जमुनानगर में दिन 3 बजे अहम बैठक आहूत की गई है।
बैठक में ऊषा देवी लक्ष्मी देवी गिरजा देवी गोपाल उपाध्याय विजय सिंह रामकुमार सिंह मैनेजर राय राकेश कुमार मनीष कुमार हीरालाल सिंह सतीश सिंह सूरज प्रसाद सरोज पाण्डेय रीमा देवी मीना देवी प्रति देवी विरेंद्र साव राम बड़ाइक सुरेश राय अजय यादव धर्मेंद्र यादव सहित कई लोग मौजूद थे।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
