रिश्वत लेते धरे गए सिंचाई विभाग के जेई, 70 लाख का बिल और एक लाख की घूस

देहात कोतवाली में गंभीर धाराओं में केस दर्ज

रिश्वत लेते धरे गए सिंचाई विभाग के जेई, 70 लाख का बिल और एक लाख की घूस
(फोटो)

मीरजापुर में एंटी करप्शन टीम ने सिंचाई विभाग के जेई मुसाफिर सिंह यादव को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ठेकेदार दीपक कुमार का 70 लाख रुपये का बिल पास करने के बदले घूस मांगी थी। बुधवार को बाणसागर कॉलोनी स्थित जेई के आवास पर जाल बिछाकर यह कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मीरजापुर: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में मीरजापुर में एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को छोटा सखौरा स्थित बाणसागर कॉलोनी में छापा मारकर सिंचाई विभाग के अवर अभियंता (जेई) को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया। आरोपी जेई मुसाफिर सिंह यादव, जो चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के नई बाजार का निवासी है, बाणसागर परियोजना खंड-पांच में तैनात था। उसने प्रयागराज के मेजा निवासी ठेकेदार दीपक कुमार से करीब 70 लाख रुपये का बिल पास कराने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की थी।

ठेकेदार ने 23 मार्च को एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। इसके बाद टीम ने जाल बिछाया। बुधवार दोपहर करीब एक बजे जैसे ही ठेकेदार ने जेई के आवास पर केमिकल लगे नोट सौंपे, टीम ने मौके पर ही उसे धर दबोचा। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी अनिल कुमार चौरसिया ने गुरुवार को बताया कि आरोपी के खिलाफ देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। मामला बड़े भुगतान के बदले रिश्वत मांगने से जुड़ा है, जिसकी जांच आगे भी जारी रहेगी।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Bokaro News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्थापित किए नए कीर्तिमान
Bokaro News: डीएमएफटी अंतर्गत पीएमयू चयन को लेकर प्रि-बिड बैठक आयोजित
Bokaro News: 1 से 29 अप्रैल तक मनाया जाएगा जिला स्थापना महोत्सव
Bokaro News: सेल का मार्च धमाका: 11,388 करोड़ रुपये का कैश कलेक्शन, बोकारो स्टील प्लांट बना नंबर-1
छत्तीसगढ़ में बोकारो का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक,उपायुक्त ने दी बधाई 
Sahebganj news: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
Sahebganj news: झामुमो नेता ने असम चुनाव में हेमंत सोरेन की सभा की तैयारियों का लिया जायजा
Sahebganj news: एमानुएल ने जीता रजत पदक, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मेडल
DSPMU कुलपति का बड़ा फैसला, 15 मई तक हर हाल में पूरे होंगे सेमेस्टर 3 और 5 के पाठ्यक्रम
DSPMU कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने खुद संभाली क्लास, विद्यार्थियों को पढ़ाया सेमीकंडक्टर 
Sahebganj News: रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now